{"_id":"5de657508ebc3e548a693663","slug":"police-issue-notice-to-tv-channels-social-media-sites-for-disclosing-name-of-veterinary-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद केस: पीड़िता की पहचान उजागर करने पर टीवी चैनलों-सोशल साइटों को नोटिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद केस: पीड़िता की पहचान उजागर करने पर टीवी चैनलों-सोशल साइटों को नोटिस
Tue, 03 Dec 2019 06:13 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
हैदराबाद की घटना पर प्रदर्शन
- फोटो : PTI
हैदाराबाद में महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार को समाचार चैनलों और सोशल मीडिया साइटों को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने पीड़िता की पहचान उजागर करने और अभियुक्तों की छवियों को हवा देने के लिए कुछ चैनल और साइटों को नोटिस जारी कर इसपर रोक लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच कर रही साइबराबाद पुलिस ने कहा कि कुछ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर जांच से संबंधित दस्तावेजों का भी प्रसारण और प्रकाशन किया गया। कुछ समाचार चैनलों ने ये दस्तावेज दिखाए। जिससे जांच में बाधा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
इसलिए पुलिस ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 149 के तहत नोटिस जारी किया है कि वे ऐसी सामग्री का प्रसारण बंद करने को कहें। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ टीवी समाचार चैनल और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता लगातार पीड़ितों, अभियुक्तों और जांच से संबंधित दस्तावेजों की तस्वीरें प्रसारित और पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम ऐसे टीवी चैनलों से बात कर रहे हैं और उन्हें नोटिस जारी कर रहे हैं कि वे इसका प्रसारण बंद करने के लिए कहें। पुलिस ने इस मामले में सोशल मीडिया कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी बात की।