फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Police inspector beat youth-women for dispensing colour on vehicle

बिजनौर में गाड़ी पर रंग पड़ा तो दरोगा ने मचा डाला तांडव

Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 26 Mar 2016 09:40 AM IST
सार

  • लाठीचार्ज और पथराव में कई लोग घायल
  • विरोध में नहटौर-धामपुर मार्ग किया जाम

विज्ञापन
Police inspector beat youth-women for dispensing colour on vehicle
लाठीचार्ज

विस्तार

दुल्हैंडी पर एक दरोगा की गाड़ी पर रंग डालने पर कहासुनी के बाद दरोगा ने एसओ के साथ तांडव मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर महिलाओं और युवकों को जमकर पीटा। दोनों ओर से पथराव में 20 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस बर्बरता के विरोध में लोगों ने मोहल्ला जोशीयन में रंग का जुलूस रोक दिया और धरने पर बैठ गए। इस मामले में दरोगा और दो पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। एसओ की ओर से 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन


दुल्हैंडी पर नहटौर-धामपुर मार्ग पर मोहल्ला जोशीयान में सड़क किनारे युवक होली खेल रहे थे। दरोगा जितेंद्र पंवार अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे तो युवकों ने गाड़ी पर रंग डाल दिया। युवकों से कहासुनी के बाद दरोगा थाने आकर एसओ अता मोहम्मद और पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और युवकों पर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्या गया। इस दौरान युवकों व पुलिस के बीच पथराव होने लगा। पुलिस ने पांच राउंड फायरिंग भी की। एक युवक छर्रे लगने से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष महावीर सैनी, अर्जुन, उदय, संदीप, नरेश, मनोज, नीटू, ललित आदि घायल हो गए।  इस दौरान होली के रंग के जुलूस को मोहल्ला जोशीयान में रोक दिया। जुलूस में शामिल लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर नहटौर- धामपुर मार्ग पर जाम लगाकर महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गए।


बाद में एसपी देहात डा. धर्मवीर सिंह सहित सीओ मौके पर पहुंचे। घंटों वार्ता के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने अधिकारियों पर चूड़ियां फेंकी। नूरपुर विधायक लोकेंद्र चौहान व भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। बाद में दरोगा जितेंद्र पंवार, सिपाही अब्दुल कादिर, राजीव भाटिया को लाइनहाजिर करने व एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्र के एसओ के खिलाफ मजिस्ट्रेट न्यायिक जांच का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ और पांच घंटे बाद जुलूस निकलना शुरू हुआ। वहीं एसओ अता मोहम्मद ने 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed