फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   police arrested main accused in Murshidabad triple murder case, deceased was rss worker

बंगाल: आपसी रंजिश में हुई थी आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2019 12:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 15 Oct 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
police arrested main accused in Murshidabad triple murder case,  deceased was rss worker
आरएसएस कार्यकर्ता के पूरे परिवार की हत्या कर दी गई थी - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को मुर्शिदाबाद में तीन लोगों की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसकी इस हत्याकांड में कथित संलिप्तता है। मुर्शिदाबाद के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि आरोपी का नाम उत्पल बेहरा है। जो पेशे से राजमिस्त्री है। 

विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह सागरडिघी के सहापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मुर्शिदाबाद में रहने वाले 35 साल के अध्यापक, उनकी गर्भवती पत्नी ब्यूटी और आठ साल के बेटे अंगन आठ अक्तूबर को जियागंज में स्थित अपने घर पर मृत मिले थे। घटना को तब अंजाम दिया गया जब दुर्गा पूजा का उत्सव चल रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बेहरा ने पाल को दो बीमा पॉलिसी के लिए पैसे दिए थे। पाल ने पहली पॉलिसी की रसीद दे दी थी लेकिन उन्होंने दूसरी पॉलिसी की रसीद नहीं दी। पिछले कुछ हफ्तों से पाल और बेहरा के बीच इसे लेकर झगड़ा चल रहा था। पाल ने उसकी बेइज्जती भी की थी। जिसके कारण बेहरा ने उसे मारने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा, ‘हालांकि पाल ने पहली पॉलिसी के लिए रसीद दी थी लेकिन उसने दूसरी पॉलिसी के लिए उसे रसीद नहीं दी। पाल और बेहरा के बीच पिछले कुछ सप्ताह से इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था। पाल ने उसका अपमान भी किया था, जिसके बाद बेहरा ने उसकी हत्या करने का फैसला किया।’

पुलिस का दावा है कि बेहरा ने अपना गुनाह कबूल लिया है। मृतक शिक्षक के आरएसएस से जुड़े होने की वजह से राज्य में इसे लेकर सियासत हो रही थी। मामले को लेकर राज्यपाल ने जहां रिपोर्ट तलब की वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने पुलिस को पत्र लिखकर शीघ्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा था। इससे पहले शनिवार को पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी के अलावा पुलिस अबतक चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 
 


भाजपा का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के नेता एसएस अहलूवालिया और मुकुल रॉय शामिल हैं वह आज मुर्शिदाबाद तिहरे हत्याकांड को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed