{"_id":"5bf16d14bdec22693f5f6f31","slug":"pnb-scam-fugheme-mehul-choksi-told-pmla-court-if-health-is-correct-then-i-will-be-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी स्कैम: भगोड़े मेहुल चौकसी ने पीएमएलए अदालत से कहा, सेहत ठीक रही तो पेश होऊंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएनबी स्कैम: भगोड़े मेहुल चौकसी ने पीएमएलए अदालत से कहा, सेहत ठीक रही तो पेश होऊंगा
भाषा, मुंबई
Updated Sun, 18 Nov 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
Mehul Choksi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक से दो अरब डॉलर से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के आरोपी फरार हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी ने यहां एक विशेष अदालत को बताया कि अगर यात्रा के लिहाज से उसकी सेहत ठीक रही तो वह उसके समक्ष पेश होगा।
उसके वकील संजय एबोट ने शनिवार को विशेष पीएमएलए न्यायाधीश एम एस आजमी के समक्ष ईडी की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। ईडी ने नये भगोड़े आर्थिक अपराधी अधिनियम के तहत चौकसी को भगोड़ा घोषित करने की मांग की।
चौकसी के वकील ने अदालत को बताया कि चौकसी यात्रा के लिये फिट नहीं है, इसलिये उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दर्ज किया जा सकता है या फिर ईडी के अधिकारी एंटीगुआ जाकर उनका बयान ले सकते हैं।
विज्ञापन
वकील ने कहा कि एजेंसी तीन महीने इंतजार भी कर सकती है और अगर उनकी सेहत में सुधार होता है तो वह देश लौट सकते हैं। पिछले महीने चौकसी ने ‘‘स्वास्थ्य कारणों’’ का हवाला देकर प्रवर्तन निदेशालय की उन्हें ‘‘भगोड़ा आर्थिक अपराधी’’ घोषित करने की याचिका को रद्द करने की मांग की थी।