{"_id":"5ec02642a743401dbc479af7","slug":"pmo-announces-ex-gratia-for-auraiya-road-accident-victims-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया हादसे में मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से मिलेंगे दो-दो लाख रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
औरैया हादसे में मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से मिलेंगे दो-दो लाख रुपये
Sun, 17 May 2020 02:48 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 17 May 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
उत्तर प्रदेश के औरैया में शनिवार को सड़क दुर्घटना में मारे गए प्रवासी मजदूरों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को 50-50 हजार रुपये की राशि देने को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन
An ex-gratia of Rs 2 lakh each for the next of kin of those who lost their lives due to the unfortunate accident in Auraiya, UP has been approved from the PM's National Relief Fund. Rs 50,000 each for the injured has also been approved.
— PMO India (@PMOIndia) May 16, 2020विज्ञापन
पीएमओ ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश के औरैया में इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मंजूर की गई है।’ बता दें कि औरैया के निकट एक राजमार्ग पर शनिवार की सुबह एक ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में 25 प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए थे।
विज्ञापन