{"_id":"66e4c99c2378b780980caae3","slug":"pmay-pm-modi-to-distribute-sanction-letters-to-beneficiaries-at-events-in-jharkhand-gujarat-and-odisha-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौगात: जल्द दो करोड़ घरों के आवंटन का शुभारंभ करेंगे PM, इन राज्यों में लाभार्थियों को सौंपेंगे स्वीकृति पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सौगात: जल्द दो करोड़ घरों के आवंटन का शुभारंभ करेंगे PM, इन राज्यों में लाभार्थियों को सौंपेंगे स्वीकृति पत्र
Sat, 14 Sep 2024 04:54 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:54 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत झारखंड के लगभग 20 हजार लाभार्थियों को जमशेदपुर से स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 से 17 सितंबर के मध्य दो करोड़ नए घरों के आवंटन का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए वह 15 सितंबर को झारखंड 16 को गुजरात और 17 सितंबर को भुवनेश्वर में योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपेंगे और खातों में राशि हस्तांतरित करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत झारखंड के लगभग 20 हजार लाभार्थियों को जमशेदपुर से स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि वैसे झारखंड में 1 लाख 13 हजार से ज्यादा मकान बनने थे, लेकिन अभी तक वहां की सरकार इतनी ही औपचारिकता पूरी कर सकी। राज्य ने बेहद धीमी गति से काम किया है। इसके लिए 187 करोड़ 79 लाख रुपये की राशि झारखंड को जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
16 सितंबर, को प्रधानमंत्री गुजरात जाएंगे। गुजरात में इस वित्तीय वर्ष में 54 हजार 135 आवास का लक्ष्य दिया गया और 99 करोड़ 1 लाख रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। 35 हजार पूरे हो चुके मकानों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम भी होगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री ओडिशा के भुवनेश्वर में राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में आचार संहिता वाले राज्यों को छोड़कर देशभर के 10 लाख लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे।
विज्ञापन