फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to Share His Thoughts at CoWin Global Conclave Today as India

कोरोना: पीएम मोदी आज 'कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव' को करेंगे संबोधित, साझा करेंगे अपने विचार

Mon, 05 Jul 2021 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 05 Jul 2021 12:22 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद कोविन प्लेटफॉर्म को एक डिजिटल पब्लिक गुड के रूप में पेश किया जाएगा। बता दें कि कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया और पनामा सहित करीब 50 देशों ने अपने टीकाकरण अभियान के लिए कोविन जैसी प्रणाली में दिलचस्पी दिखाई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to Share His Thoughts at CoWin Global Conclave Today as India
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचारों को साझा करेंगे जहां भारत कोविन मंच को दूसरे देशों के लिए डिजिटल जनसेवा के तौर पर पेशकश करेगा ताकि वे अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को संचालित कर सकें।

विज्ञापन


बता दें कि कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया, पनामा और उगांडा सहित करीब 50 देशों ने टीकाकरण अभियान के लिए डिजिटल मंच कोविन को अपनाने में रूचि दिखाई है। यह जानकारी हाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आर एस शर्मा ने दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत सॉफ्टवेयर को नि:शुल्क साझा करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मंच का ओपेन सोर्स संस्करण तैयार करें और जो भी देश इसे चाहते हैं उन्हें नि:शुल्क दें। एनएचए ने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए हम खुश हैं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचार साझा करेंगे और भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को कोविन की पेशकश करेगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन डिजिटल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन को विदेश सचिव एच.वी. श्रृंगला, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और शर्मा भी संबोधित कर सकते हैं। एनएचए ने अपने वेबसाइट पर बयान जारी कर बताया कि डिजिटल सम्मेलन में विभिन्न देशों के स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ प्रतिनिधित्व करेंगे। एनएचए ने कहा, ‘‘कोविड-19 से एकजुट लड़ाई में कोविन को लेकर भारत दुनिया के साथ हाथ मिलाने के लिए उत्सुक है।’’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed