फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra Modi urges people to take part in auction of gifts mementos received by him

ई-निलामी: उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी, पीएम ने लोगों से भाग लेने का आग्रह किया

Sun, 19 Sep 2021 10:57 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Sun, 19 Sep 2021 10:57 AM IST
सार

संस्कृति मंत्रालय द्वारा की जा रही ई-नीलामी में अधिकतम बोलियां भारत के ओलंपिक और पैरालंपिक सितारों के खेल उपकरणों के लिए लग रही हैं।

विज्ञापन
pm narendra Modi urges people to take part in auction of gifts mementos received by him
पीएम नरेंद्र मोदी को अपना जैवेलिन दिखाते नीरज चोपड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी में भाग लेने का आग्रह किया है। रविवार को पीएम ने ट्वीट किया उपहारों और स्मृति चिह्नों की नीलामी की जा रही है, जो उन्हें बीते वर्षों में मिले हैं। मोदी ने कहा कि इससे होने वाली आय नमामि गंगे पहल में उपयोग की जाएगी।

विज्ञापन


 ई-नीलामी में अधिकतम बोलियां ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों के खेल उपकरणों के लिए लग रही हैं, जिनमें कृष्णा नागर और सुहास एल यथिराज के बैडमिंटन रैकेट, नीरज चोपड़ा का भाला और लवलीना बोरगोहेन के दस्ताने शामिल हैं।
विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट किया, ‘बीते वर्षों में मुझे कई उपहार और स्मृति चिह्न मिले हैं जिनकी नीलामी की जा रही है। इसमें हमारे ओलंपिक नायकों द्वारा दिए गए विशेष स्मृति चिह्न भी शामिल हैं। नीलामी में भाग लें।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नीलामी से होने वाली आय नमामि गंगे पहल में इस्तेमाल की जाएगी। नमामि गंगे मिशन का उद्देश्य गंगा नदी का संरक्षण और कायाकल्प करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed