फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi two days visit assam updates

Assam: दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री सरमा ने तेजपुर हवाई अड्डे पर किया स्वागत

Fri, 08 Mar 2024 06:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 08 Mar 2024 06:23 PM IST
सार

Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय असम दौरे के तहत शुक्रवार की शाम तेजपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi two days visit assam updates
तेजपुर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/मुख्यमंत्री कार्यालय, असम

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय असम दौरे के तहत शुक्रवार की शाम तेजपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आज काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में असम पुलिस के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे और अगले दिन सफारी का आनंद लेंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


18 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री सरमा ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की जानकारी दी थी कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी जोरहाट के होलोंगा पथार के लाहदैगड़ में वीर लाचित बरफूकन की 125 फुट की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री असम में 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।


दो कार्यक्रमों के लिए अरुणाचल प्रदेश भी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
सरमा के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री तेजपुर हवाई अड्डे से सीधे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तथा बाघ अभयारण्य जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय उद्यान की कोहोरा रेंज में असम पुलिस गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार सुबह वे पार्क में सफारी पर जाएंगे। बाद मे वे दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश जाएंगे।'

अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
अरुणाचल प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में जोरहाट लौट आएंगे और होलोंगा पाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 84 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसे 'स्टैच्यू ऑफ वेलोर' नाम दिया गया है। मोदी जोरहाट के मेलेंग मेटेली पोथार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

गुवाहाटी रिफाइनरी के विस्तार की आधारशिला रखेंगे
सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 768 करोड़ रुपये की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन मीट्रिक टन से 1 मीलियन मीट्रिक टन तक विस्तार का गुवाहाटी में आईओसीएल के बेथकुची टर्मिनल का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 510 करोड़ रुपये की लागत से गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन मीट्रिक टन से 1.2 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बरौनी से गुवाहाटी तक 3.992 करोड़ रुपये की लगत वाली पाइपलाइन परियजोना का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed