फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to visit Kedarnath Dham in Uttarakhand on 5 November all details in Hindi

केदारनाथ धाम: पांच नवंबर को पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जानिए कैसा है यात्रा कार्यक्रम

Wed, 03 Nov 2021 05:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 03 Nov 2021 05:05 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी केदारनाथ यात्रा का कार्यक्रम जारी किया। पांच नवंबर को प्रधानमंत्री केदारनाथ जाएंगे और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi to visit Kedarnath Dham in Uttarakhand on 5 November all details in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा करेंगे। केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में बुधवार को जारी एक बयान में बताया कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके साथ ही वह श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्धाटन करेंगे और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साल 2013 में आई बाढ़ के चलते समाधि को नुकसान पहुंचने के बाद अब इसका फिर से निर्माण किया गया है। 

विज्ञापन


बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह बुनियादी ढांचे की उन परियोजनाओं का उद्धाटन भी करेंगे, जिनका काम पूरा हो चुका है। इन परियोजनाओं में सरस्वती रिटेनिंग वॉल आस्थापथ एवं घाट, मंदाकिनी रिटेनिंग वॉल आस्थापथ, तीर्थ पुरोहित भवन और मंदाकिनी नदी पर बने गरुण चट्टी पुल परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को केदारनाथ का दौरा किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



आंदोलन कर रहे हैं तीर्थ पुरोहित, देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने की मांग
पीएम मोदी के इस दौरा का विरोध भी हो रहा है। तीर्थ पुरोहित उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग कर रहे हैं और आंदोलन कर रहे हैं। तीर्थ पुरोहितों ने मोदी के दौरे का विरोध करने की चेतावनी भी दी है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री धामी आज केदारनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने दर्शन करने के बाद तीर्थ पुरोहितों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथकैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल भी केदारनाथ धाम पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed