फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to interact with teams of 3 companies involved in vaccine development of Covid19

कोरोना वैक्सीन के काम में जुटीं तीन कंपनियों के साथ कल चर्चा करेंगे पीएम मोदी

Sun, 29 Nov 2020 07:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Nov 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to interact with teams of 3 companies involved in vaccine development of Covid19
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वैश्विक महामारी कोविड-19 की वैक्सीन के विकास के काम में लगीं तीन कंपनियों की टीमों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे। इन कंपनियों में जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डीज कंपनियां शामिल हैं। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक ट्वीट में दी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 का टीका विकसित करने में शामिल तीन टीमों से कल, 30 नवंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे। जिन टीमों से वह बात करेंगे उनमें जेनोवा बायोफार्मा, बायोलॉजिकल ई और डॉ. रेड्डीज शामिल हैं।'
विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की यात्रा की थी। उन्होंने इन शहरों में कोरोना वायरस टीके के विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की समीक्षा की थी। मोदी के इस दौरे का उद्देश्य नागरिकों के टीकाकरण में भारत के प्रयासों में आने वाली चुनौतियों, तैयारियों और रोडमैप जैसे पहलुओं की जानकारी हासिल करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed