फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi to cheer creators at global media dialogue during Waves in Mumbai

वेव्स: पीएम मोदी वैश्विक मीडिया संवाद में बढ़ाएंगे क्रिएटर्स का उत्साह, मुंबई में एक मई से आयोजन

Mon, 21 Apr 2025 04:26 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 04:26 AM IST
सार

वेव्स को विभिन्न देशों के रचनाकारों को जोड़ने तथा मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई सत्र होंगे। इनमें वैश्विक मीडिया संवाद, क्रेता-विक्रेता बैठकें, युवा रचनाकारों के लिए पिचिंग अवसर और उभरते डिजिटल स्टोरी टेलिंग प्रारूपों का प्रदर्शन शामिल है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi to cheer creators at global media dialogue during Waves in Mumbai
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में एक से 4 मई तक होने वाले विश्व श्रव्य दृश्य और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) के दौरान वैश्विक मीडिया संवाद को संबोधित करेंगे और मीडिया और मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों का उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही पीएम मोदी अपने ‘भारत में सृजन, विश्व के लिए सृजन’ के दृष्टिकोण के अनुरूप भारत को वैश्विक मीडिया और मनोरंजन केंद्र के रूप में स्थापित करने की आधारशिला भी रखेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Waves 2025: इस तारीख से मुंबई में होगा प्रथम 'वेव्स' समिट का आयोजन, जुटेंगी मनोरंजन जगत की ये दिग्गज हस्तियां
विज्ञापन


वेव्स को विभिन्न देशों के रचनाकारों को जोड़ने तथा मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक मंच के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में कई सत्र होंगे। इनमें वैश्विक मीडिया संवाद, क्रेता-विक्रेता बैठकें, युवा रचनाकारों के लिए पिचिंग अवसर और उभरते डिजिटल स्टोरी टेलिंग प्रारूपों का प्रदर्शन शामिल है। वर्चुअल प्रोडक्शन, एआई-संचालित स्टोरीटेलिंग, ग्रीन कंटेंट क्रिएशन और अंतरराष्ट्रीय कंटेंट एक्सचेंज पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Waves: रचनाकारों-खरीदारों व बाजारों के बीच वैश्विक कनेक्टर बना वेव्स, वैष्णव बोले- बड़े स्टूडियो की जरूरत नहीं

बयान में कहा गया है कि एआई-संचालित स्टोरीटेलिंग, वर्चुअल प्रोडक्शन और नेक्स्ट-ग्रीन डिजिटल कंटेंट निर्माण मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को बदल रहे हैं। वेव्स ‘भारत में सृजन, विश्व के लिए सृजन’ के प्रधानमंत्री के विजन को वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने वाले वैश्विक मंच के माध्यम से सीमाओं से परे ले जा रहा है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed