{"_id":"5f0c18014dcdf6055022d85c","slug":"pm-narendra-modi-talks-with-google-ceo-sundar-pichai-on-indian-farmers-youngsters-and-entrepreneurs-topic","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से की बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई से की बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Mon, 13 Jul 2020 01:44 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 13 Jul 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुंदर पिचाई
- फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल कंपनी के सीईओ और भारतीय मूल के सुंदर पिचाई से बातचीत की। दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि आज सुबह, सुंदर पिचाई के साथ एक अत्यंत सफल बातचीत हुई। हमने कई विषयों पर बात की, विशेष रूप से भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ पर बात हुई।
विज्ञापन
This morning, had an extremely fruitful interaction with @sundarpichai. We spoke on a wide range of subjects, particularly leveraging the power of technology to transform the lives of India’s farmers, youngsters and entrepreneurs. pic.twitter.com/IS9W24zZxs
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, बातचीत के दौरान सुंदर पिचाई और मैंने उस नई कार्यसंस्कृति के बारे में बात की जो कोरोना के समय में उभर रही है। हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की। पीएम ने लिखा कि शिक्षा और डिजिटल भुगतान जैसे क्षेत्रों में गूगल के प्रयासों के बारे में जानकर मुझे बेहद खुशी हुई है।
पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुंदर पिचाई ने घोषणा की कि गूगल भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। सुंदर पिचाई ने 'गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड' की घोषणा की, जिसके माध्यम से वे अगले 5-7 वर्षों में भारत में 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।