फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi Speech On Independence Day 2019 at Red Fort

स्वतंत्रता दिवस: इमरान ने दिया था जेहाद पर जोर, पीएम मोदी विकास की ओर

Thu, 15 Aug 2019 12:06 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 15 Aug 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Speech On Independence Day 2019 at Red Fort
लाल किले से देश को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI
14 अगस्त को पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर इमरान खान ने जहां पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद से भारत को कोसने और जेहाद फैलाने की धमकी में दिन गुजार दिया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से भारत के विकास की नई रूपरेखा को स्पष्ट किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से आतंकवाद पर निशाना साधते हुए उसे मानवता का दुश्मन बताया। पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के किसी ना किसी हिस्से में कुछ न कुछ हो रहा है, भारत ऐसे में मूकदर्शक नहीं बना रहेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एलान किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनी लड़ाई जारी रखेगा, आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वालों को बेनकाब करने का वक्त आ गया है। कुछ लोगों ने भारत के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भी आतंकवाद फैला रखा है।

अफगानिस्तान को लेकर यह बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अफगानिस्तान को उनके आने वाले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अफगानिस्तान के विकास में भारत के सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।

स्वतंत्रता दिवस पर क्या कहा था इमरान ने

इमरान खान ने पाक अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की आलोचना की। इमरान की बातों में भारत से डर साफ दिखा। इमरान ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के बाद भारत पीओके में भी कार्रवाई कर सकता है। खान ने कहा कि हमारी सेना तैयार है और अगर कुछ भी होता है तो हम उसका बराबर जवाब देंगे। 

पीओके में विधानसभा पहुंचे इमरान खान ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कश्मीर के मसले पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के सच को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि ये (भारत)  सिर्फ कश्मीर पर रुकने वाले नहीं हैं, हमें रिपोर्ट मिली हैं कि ये पीओके में भी आ सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारे देश के लोग कश्मीर की आजादी के लिए लड़ने के लिए तैयार हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए खान ने कहा कि कश्मीर में हो रही वर्तमान कार्रवाईयां घाटी में रह रही मुस्लिम आबादी के लिए चेतावनी हैं। खान ने कश्मीर के मुद्दे पर विश्व समुदाय की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि वह कश्मीर की आवाज बनेंगे और मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र सहित हर वैश्विक मंच पर उठाएंगे।

यहां पढ़ें लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का देश के नाम संबोधन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed