लालकिले से पीएम मोदी का एलान- सेनाओं में बेहतर तालमेल के लिए सीडीएस का पद गठित होगा
{"_id":"5d54b5b98ebc3e6d1b74046d","slug":"independence-day-2019-live-speech-of-prime-minister-narendra-modi-from-red-fort","type":"live","status":"publish","title_hn":"लालकिले से पीएम मोदी का एलान- सेनाओं में बेहतर तालमेल के लिए सीडीएस का पद गठित होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 15 Aug 2019 09:16 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 15 Aug 2019 09:16 AM IST
खास बातें
- पीएम बोले- 10 हफ्ते के अंदर अनुच्छेद 370, 35 ए का हटना पटेल के सपनों को पूरा करने में अहम कदम
- पीएम मोदी का एलान- तीनों सेना के प्रमुखों पर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की होगी नियुक्ति
- पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना- 370 भाग्य बदलने वाला था तो इसे स्थाई क्यों नहीं किया
- पीएम की अपील- प्लास्टिक मुक्त भारत का करें निर्माण
- आतंकवाद को लेकर पाक पर परोक्ष रूप से साधा निशाना
- अफगानिस्तान को आने वाले स्वतंत्रता दिवस की भी बधाई दी
विज्ञापन
लाल किले से देश को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : BJP Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:12 AM, 15-Aug-2019
पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 2022 यानी आजादी के 75 साल पूरे होने से पहले तक आप अपने परिवार के साथ भारत के 15 टूरिस्ट प्लेस पर घूमने जाएं। हम जब भी दुनिया में घूमने जाएं, उससे पहले अपने देश को जानकर जाएं।
09:10 AM, 15-Aug-2019
प्लास्टिक और डिजिटल पेमेंट पर यह बोले पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि देश में अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद होना चाहिए। चलिए 2 अक्टूबर से इसकी शुरुआत करें। मैं सभी दुकानदारों से आग्रह करूंगा कि दुकान पर एक बोर्ड यह भी लगाएं कि कृपया हमसे प्लास्टिक की थैली की अपेक्षा न करें। इस बार लोग दीवाली पर भी एक दूसरे को कपड़े का थैला उपहार दे सकते हैं। दुकानदार दुकान के बाहर लिख दें कि हमसे प्लास्टिक की थैली की मांग न करें, कपड़े का थैला लेकर आएं।
हमें डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना होगा। दुकानों पर आज नकद कल उधार बोर्ड लगा रहता है, अब डिजिटल पेमेंट को हां, नकद पेमेंट को ना का बोर्ड लगाने का वक्त है।
चंद्रयान पर यह बोले पीएम मोदी
वैज्ञानिकों ने नई उपलब्धि हासिल की है। हमारा चंद्रयान तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
08:59 AM, 15-Aug-2019
आतंकवाद को लेकर यह बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दुनिया के किसी ना किसी हिस्से में कुछ हो रहा है, भारत ऐसे में मूकदर्शक नहीं बना रहेगा। उन्होंने ऐलान किया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत अपनी लड़ाई जारी रखेगा, आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वालों को बेनकाब करने का वक्त आ गया है। कुछ लोगों ने भारत के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में भी आतंकवाद फैला रखा है। पीएम मोदी ने अफगानिस्तान को उनके आने वाले स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
08:47 AM, 15-Aug-2019
चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ का नया पद बनाया जाएगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों सेनाओं में बेहतर तालमेल रखने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ का पद बनाया जाएगा। इससे हमारी सेना मजबूत होगी। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली बार होगा कि तीनों सेनाओं के सेनापति के रूप में सीडीएस की नियुक्ति की जाएगी।
पर्यटन पर यह बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि सब मिलकर तय करें कि टूरिज्म को कैसे बल देना है। भारत दुनियाभर के लिए अजूबा हो सकता है। आज दुनिया हमारे साथ व्यापार करने का इच्छा रखता है। हमें इस अवसर को जाने नहीं देना चाहिए।
08:39 AM, 15-Aug-2019
पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था पर यह बोले पीएम मोदी
पांच ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था कई लोगों को मुश्किल लग सकती है मैं मानता हूं चुनौती बड़ी है लेकिन सोचेंगे नहीं तो देश कैसे चलेगा, हम आगे कैसे बढ़ेंगे। हमारा सपना बड़ा होना चाहिए। आजादी के 70 सालों में देश दो ट्रिलियन इकोनॉमी तक पहुंचा। फिर 2014 से 19 तक हम लोग 2 से 3 ट्रिलियन तक पहुंच गए। देशवासी साथ चलें तो पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था मुश्किल नहीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया भारत को बाजार मानती है लेकिन अब हमें भी दुनिया के लिए तैयार रहना होगा। हर जिले में एक खूबी है, कोई पेंटिग के लिए मशहूर है तो कोई साड़ी के लिए। इसे दुनिया में प्रचारित करना चाहिए। देश के उत्पाद को ग्लोबल मार्केट तक पहुंचाना जरूरी है।
08:35 AM, 15-Aug-2019
देश की सोच में आ रहा बदलाव: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि आज देश की सोच बदल गई है। पहले जो व्यक्ति बस अड्डे की मांग करता था आज वह पूछता है कि साहब, हवाई अड्डा कब आएगा। पहले गांव में पक्की सड़क की मांग होती थी और आज लोग पूछते हैं कि सड़क फोर लेन बनेगी। बिजली का कनेक्शन होने के बाद लोग पूछते हैं कि 24 घंटे बिजली कब आएगी। यह देश में बदलाव की बानगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 AM, 15-Aug-2019
हमने 10 हफ्तों में 60 कानूनों को खत्म किया: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने रोजाना एक कानून को खत्म किया है, ताकि लोगों पर से बोझ कम हो सके। इस सरकार के 10 हफ्तों में भी 60 कानूनों को खत्म किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अब जरूरत है कि धीरे-धीरे सरकारें लोगों के जीवन से बाहर निकले और लोग आजादी से अपने आप को आगे बढ़ा सकें। किसी पर भी सरकार का दबाव नहीं होना चाहिए, लेकिन मुसीबत के वक्त में सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़े होना चाहिए।
08:21 AM, 15-Aug-2019
जनसंख्या विस्फोट पर यह बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसंख्या विस्फोट पर कहा कि छोटा परिवार रखने वालों से सीख लेने की जरुरत है। हम अशिक्षित समाज के बारे में नहीं सोच सकते हैं। सीमित परिवार से खुद के साथ देश का भी भला होगा। जनसंख्या को लेकर सामाजिक भूमिका की जरुरत है। आबादी को शिक्षित और स्वस्थ रखना जरुरी है। यह जनसंख्या विस्फोट हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनेक संकट पैदा करता है। यह बात माननी होगी कि देश में एक जागरूक वर्ग है, जो इस बात को भली भांति समझता है। वह अपने घर में शिशु को जन्म देने से पहले भली भांति सोचता है कि मैं उसके साथ न्याय कर पाऊंगा। छोटा परिवार को रखकर वह देशभक्ति को अभिव्यक्त करते हैं। ऐसे लोग सम्मान के अधिकारी हैं।
भ्रष्टाचार जीवन में दीमक की तरह घुसा हुआ है: पीएम मोदी
भाई-भतीजावाद आम जीवन में दीमक की तरह घुसा हुआ है। व्यवस्था चलाए जाने वाले लोगों के दिल, दिमाग में बदलाव की जरुरत है। भ्रष्टाचार दूर करने के लिए हर स्तर पर कोशिश जरुरी है। ईमानदारी, पारदर्शिता को बल देने की जरुरत है। भाई-भतीजावाद को दूर करने की जरुरत है। यह बीमारी अंदर तक है। इसे दूर करने के लिए अनेक प्रयास करते रहने होंगे। यह एकबार से खत्म होनेवाली चीज नहीं है।
08:13 AM, 15-Aug-2019
जल जीवन मिशन को लेकर यह बोले पीएम मोदी
पानी की समस्या को दूर करने के लिए सरकार आने वाले दिनों में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिसमें जल संचय, जल सिंचन, वर्षा के पानी को रोकना, खराब पानी को शुद्ध करना, समुद्री जल को पीने योग्य बनाना, पानी बचाने के काम करना शमिल होगा। जल संरक्षण का अभियान जन सामान्य का अभियान बनना चाहिए। यह सरकारी अभियान नहीं बनेगा। हम इसे स्वच्छ भारत अभियान की तरह जन-जन तक पहुंचाएंगे। पानी के क्षेत्र में पिछले 70 साल में जो कमा हुआ हमें पांच साल में चार गुने से भी ज्यादा तेजी से काम को करना है।
08:03 AM, 15-Aug-2019
अनुच्छेद 370 और 35ए पर यह बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया है, उनको भी वह नमन करते हैं। पीएम ने कहा कि नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में भी हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 10 हफ्ते के भीतर ही अनुच्छेद 370, 35ए का हटना सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने में एक कदम है। पीएम मोदी ने कहा कि मुस्लिम बहनों के हित के लिए तीन तलाक को खत्म किया गया और बिल लाया गया।
पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि अगर अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर के हित में था तो आप लोगों ने इसे पर्मानेंट क्यों नहीं किया। अनुच्छेद 370 के हटने से एक देश एक संविधान का सपना साकार हुआ।