फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi second most influential person on twitter Taylor Swift on top here is all you need to know

ट्विटर: दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली शख्स बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पहले स्थान पर टेलर स्विफ्ट

Tue, 09 Nov 2021 09:20 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 09 Nov 2021 09:20 PM IST
सार

भारत की सबसे लोकप्रिय राजनीतिक हस्तियों में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त है। ट्विटर पर 50 सबसे प्रभावशाली शख्सियतों की सूची में पीएम मोदी को दूसरा स्थान मिला है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी इस सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
PM Narendra Modi second most influential person on twitter Taylor Swift on top here is all you need to know
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर इस साल सबसे प्रभावशाली शख्सियत का तमगा प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट को मिला है। सोमवार को जारी हुई ट्विटर पर 50 सबसे प्रभावशाली लोगों की इस सूची में दूसरा स्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है। 

विज्ञापन


इसके अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को इस सूची में 35वां स्थान मिला है। क्रिकेट खिलाड़ी तेंदुलकर इस सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता ड्वेन जॉनसन उर्फ दि रॉक, लियोनार्डो डि कैप्रियो और अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा से भी आगे हैं। 
विज्ञापन


यह रैंकिंग कंज्यूमर इंटेलीजेंस कंपनी ब्रांडवॉच की ओर से किए गए एक सालाना अध्ययन में दी गई है। ब्रैंडवॉच कंपनियों को उनके ब्रांड की ऑनलाइन मौजूदगी का विश्लेषण करने के लिए जानकारी व साधन प्रदान करने के लिए सोशल मीडिया डाटा का उपयोग करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed