{"_id":"5a1fa3934f1c1bce408ba164","slug":"pm-narendra-modi-says-ab-ki-bar-trump-sarkar-are-proof-of-growing-stature-of-india-globally","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी बोले- वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा भारत का कद, 'अब की बार ट्रंप सरकार' स्लोगन है सबूत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी बोले- वैश्विक स्तर पर बढ़ रहा भारत का कद, 'अब की बार ट्रंप सरकार' स्लोगन है सबूत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 30 Nov 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार आने के बाद देश के साथ-साथ विदेश में रह रहे भारतीयों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। उन्होंने कहा कि आज विदेश में मौजूद भारतीय अपना सिर गर्व से ऊंचा रखते हैं, 'अब की बार कैमरन सरकार', 'अब की बार ट्रंप सरकार' जैसे नारे इस बात का सबूत देते हैं कि दुनियाभर में भारत का कद और लोगों में विश्वास बढ़ रहा है।
विज्ञापन
VIDEO: पास की मस्जिद से आई अजान की आवाज तो PM ने रोक दिया भाषण
विज्ञापन
मोदी ने अपने से पहले वाली सरकरों पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में जब हम आए थे तो विरासत में क्या मिला? अर्थव्यवस्था की हालत, हुकूमत की हालत, राजकोष और बैंकिंग सिस्टम सब बिगड़े हुए थे। पीएम ने यह भी कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे और उसके लिए राजनीतिक स्तर पर भी कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मोदी ने नोटबंदी के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि इससे अंदरखानों में पड़ा काला पैसा मुख्यधारा में आ गया। पीएम ने आधार कार्ड सिस्टम को भी अच्छा बदलाव बताया। बता दें कि विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार द्वारा लिए गए नोटबंदी के फैसले और हर चीज के लिए आधार कार्ड को जरूरी करने का विरोध करती रही हैं।
Today, Indians living abroad proudly hold their heads high. Slogans like 'Ab ki Bar Cameron Sarkar' and 'Ab ki Bar Trump Sarkar' are proof of growing confidence and stature of India globally: PM Modi
— ANI (@ANI) November 30, 2017