{"_id":"602bb957866a646e792a1bc3","slug":"pm-narendra-modi-said-india-is-playing-a-central-role-in-global-vaccination-against-covid19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खिलाफ वैश्विक टीकाकरण में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है भारत: पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के खिलाफ वैश्विक टीकाकरण में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है भारत: पीएम मोदी
Tue, 16 Feb 2021 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ जंग में भारत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, भारत वैश्विक टीकाकरण में केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। कल्याण के लिए हमारा लक्ष्य जितना घरेलू है उतना ही वैश्विक भी है। स्वास्थ्य और कल्याण को दुनिया बहुत गंभीरता से ले रही है, खासकर कोविड के बाद।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि, महामारी के दौरान निवारक स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक रूप से काम किया गया है। भारत की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना, आयुष्मान भारत के तहत लाभ पाने वाले लोगों की संख्या, अमेरिका और कई यूरोपीय देशों की जनसंख्या की तुलना में कहीं अधिक है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजना है।
विज्ञापन
India is playing a central role in global vaccination. Our vision for wellness is as much global as it is domestic. The world is looking at health and wellness very seriously especially after COVID19: PM Narendra Modi pic.twitter.com/FCcVuontfi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 16, 2021
प्रधानमंत्री, श्रीरामचंद्र मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व भागम-भाग वाली जीवनशैली से उपजी बीमारियों से लेकर महामारी, अवसाद और आतंकवाद तक की परेशानियों से जूझ रहा है और ऐसी स्थिति में योग पूरे विश्व के लिए आशा की एक किरण की तरह है।
उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सतर्कता से कैसे बड़े संकटों से पार पाया जाता है इसका उदाहरण पूरी दुनिया ने कोरोना के दौरान देखा। हम सब इसके भी साक्षी हैं कि कैसे 130 करोड़ भारतीयों की सतर्कता कोरोना की लड़ाई में मिसाल बन गई। इसमें हमारे घरों में सिखाई गई बातें, आदतें और योग-आयुर्वेद ने भी बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा, ‘इस महामारी की शुरुआत में भारत की स्थिति को लेकर पूरी दुनिया चिंतित थी। लेकिन आज कोरोना से भारत की लड़ाई दुनिया भर को प्रेरित कर रही है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज विश्व कोविड-19 महामारी के बाद स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर है और इस सिलसिले में भारत के पास उसे देने के लिए बहुत कुछ है।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि अभी तक देश में वैक्सीन की 87 लाख 40 हजार 595 खुराकें दी जा चुकी हैं। 85 लाख 69 हजार 917 लोगों को पहली खुराक दी गई जबकि एक लाख 70 हजार 678 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। भारत से 24 देशों को कोरोना वैक्सीन की खुराकें भेजी जा चुकी हैं।
देश में कोरोना के सक्रिय मामले 1.40 लाख से भी कम बचे हैं। कुल सक्रिय मामलों के 72 फीसदी मामले दो राज्यों से हैं। इनमें केरल और महाराष्ट्र शामिल हैं। केरल में कोरोना संक्रमण के 61,550 सक्रिय मामले हैं, वहीं महाराष्ट्र में इनकी संख्या 37,383 है। देश में पिछले सात दिनों में प्रति 10 लाख की आबादी पर 56 नए मामले सामने आए हैं।