फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra Modi said in Kanyakumari- New India is not going to bear terrorism

कन्याकुमारी में गरजे प्रधानमंत्री, कहा- नया भारत आतंक नहीं सहेगा, सूद सहित बदला लेगा

Fri, 01 Mar 2019 04:15 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्याकुमारी Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 01 Mar 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
PM narendra Modi said in Kanyakumari- New India is not going to bear terrorism
कन्याकुमारी में संबोधन देते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

कन्याकुमारी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 26/11 का हमला हुआ, भारत ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद की लेकिन कुछ नहीं हुआ। जब उरी हुआ, आपने देखा कि हमारे बहादुर सैनिकों ने क्या किया; जब पुलवामा हुआ, आपने देखा कि हमारे बहादुर वायु सैनिकों ने क्या किया। 

विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नया भारत है, ऐसा भारत जो आतंकवादियों द्वारा किए गए नुकसान का सूद सहित बदला लेगा। प्रधानमंत्री ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को लेकर कहा कि हर भारतीय को बहादुर पायलट अभिनंदन पर गर्व है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मोदी से नफरत करने वाले देश से नफरत करने लगे हैं'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी से नफरत करने वाले कुछ राजनीतिक दल देश ने नफरत करने लगे हैं। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि जब पूरा देश हमारी सेनाओं का समर्थन कर रहा था, उन्होंने हमारे सैनिकों पर ही संदेह व्यक्त कर दिया। भारत की आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरी दुनिया हमारे साथ है लेकिन कुछ पार्टियां हमारी आतंक के खिलाफ इस लड़ाई पर संदेह कर रहे हैं। 



पीएम ने कहा कि ये वही लोग हैं जिनके बयान पाकिस्तान को मदद पहुंचा रहे हैं और भारत को नुकसान। ये वही लोग हैं जिनके बयान पाकिस्तान की संसद और पाकिस्तानी रेडियो पर खुशी से बताए जाते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि भारत की सेनाओं का आप समर्थन करते हैं या संदेह? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed