फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Penguin Random House India says it is not the publisher of Sonia Gandhi's memoir

बिलॉन्गिंग: पेंगुइन सोनिया गांधी की किताब का प्रकाशक नहीं, जानें कांग्रेस दिग्गज के संस्मरण पर कहां अटकी बात

Fri, 28 Aug 2026 02:39 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 28 Aug 2026 02:39 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' को लेकर प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सफाई दी है। कंपनी ने कहा है कि वह भारत में इस किताब की प्रकाशक नहीं है। यह स्पष्टीकरण उन खबरों के बीच आया है, जिनमें दावा किया गया था कि सोनिया गांधी की ओर से कुछ 'संपादकीय बदलाव' स्वीकार नहीं किए जाने के बाद पेंगुइन ने किताब प्रकाशित करने से पीछे हटने का फैसला किया।

विज्ञापन
Penguin Random House India says it is not the publisher of Sonia Gandhi's memoir
सोनिया गांधी की किताब पर सस्पेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने शुक्रवार को साफ किया कि वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' की भारत में प्रकाशक नहीं है। कंपनी ने यह सफाई उन खबरों के बाद दी है, जिनमें कहा गया था कि सोनिया गांधी के संपादकीय बदलावों को स्वीकार नहीं करने के बाद प्रकाशक ने किताब से हाथ खींच लिया। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने अपने बयान में कहा कि यह कहना सही नहीं है कि उसने सोनिया गांधी के संपादकीय बदलावों से इनकार करने के कारण किताब प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया। कंपनी के मुताबिक, वह किताब प्रकाशित करने के लिए 'इच्छुक और उत्सुक' थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर: एस-400 की लोकेशन के लिए PAK ने लगाया था एड़ी-चोटी का जोर, पूर्व एयर मार्शल ने क्या किया खुलासा?
विज्ञापन


कंपनी ने कहा कि लेखक की किताब में दिए गए तथ्यों की जांच करना और उन्हें जरूरी सुझाव देना प्रकाशक का अधिकार और जिम्मेदारी है। यह प्रकाशन प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा है। हालांकि, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोनिया गांधी के साथ हुई बातचीत का विवरण देने से इनकार किया और कहा कि ये चर्चाएं गोपनीय थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 नवंबर को आएगी किताब
अमेरिकी प्रकाशक अल्फ्रेड ए. नॉफ, जो पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का ही एक प्रकाशन समूह है, ने पहले घोषणा की थी कि सोनिया गांधी की किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। भारत में किताब का वितरक कौन होगा, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। हालांकि, अमेजन पर किताब का ई-बुक संस्करण 2,615 रुपये की कीमत पर प्री-ऑर्डर के लिए दिखाई दे रहा है। वेबसाइट के मुताबिक, ई-बुक का प्रकाशक विलियम कॉलिन्स, हार्परकॉलिन्स यूके का एक प्रकाशन समूह है।


सोनिया गांधी की किताब में क्या है?
अल्फ्रेड ए. नॉफ के मुताबिक, 79 वर्षीय सोनिया गांधी इस आत्मकथा में पहली बार अपने निजी जीवन और राजनीतिक सफर के कई पहलुओं को विस्तार से सामने रखेंगी। किताब में इटली में उनके बचपन से लेकर भारत आने, राजीव गांधी से विवाह और एक बड़े राजनीतिक परिवार का हिस्सा बनने तक की कहानी शामिल है। किताब में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी के राजनीति में आने, कांग्रेस की राजनीति में उनकी भूमिका और 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने के फैसले का भी जिक्र है। सोनिया गांधी ने सार्वजनिक मंचों पर अपनी निजी जिंदगी के बारे में बहुत कम बात की है। ऐसे में उनकी आत्मकथा को लेकर राजनीतिक और प्रकाशन जगत में काफी चर्चा है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: लद्दाख में अब हाई कोर्ट की बेंच, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; लोगों को न्याय मिलना होगा आसान

पेंगुइन पहले भी विवादों में रहा
पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया हाल के महीनों में कुछ अन्य किताबों को लेकर भी चर्चा में रहा है। जून में कंपनी ने पत्रकार और लेखक जो सैको की 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित ग्राफिक नॉवेल को भारत में वितरित नहीं करने का फैसला किया था। कंपनी ने इसके पीछे स्थानीय कानूनी, नियामकीय और व्यावसायिक परिस्थितियों को कारण बताया था। फरवरी में भी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की आत्मकथा फोर स्टार ऑफ डेस्टिनी को लेकर कहा था कि उसने इसकी छपाई नहीं की है। यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में इस किताब की हार्ड कॉपी दिखाई थी। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया, वैश्विक प्रकाशन समूह पेंगुइन रैंडम हाउस की भारतीय कंपनी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed