#वोटकरोः पीएम मोदी ने किया अमर उजाला का जिक्र, कहा- मतदाताओं को करें जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक नया अभियान शुरू किया है। #VoteKar नाम के इस अभियान के बारे में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने आपके पसंदीदा समाचार समूह अमर उजाला को भी टैग किया है।
प्रधानमंत्री ने लिखा, "मतदान की शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अखबार एक बेहतरीन माध्यम हैं। इसलिए मैं अमर उजाला की टीम से मतदाता जागरूकता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट करने के लिए उत्साहित करने की गुजारिश करना चाहूंगा।"
आपको बता दें कि अमर उजाला लंबे समय से #वोटकरो अभियान चला रहा है और अब पीएम ने भी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए #वोटकर की शुरुआत की है।
साल 2018 के आखिर में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनावों के दौरान भी अमर उजाला ने #वोटकरो अभियान चलाया था जिसे बड़े पैमाने पर सफलता मिली और हमारे पाठकों ने इसकी खासी सराहना की। हम लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में भी इस अभियान को जारी रखे हुए हैं। #वोटकरो के माध्यम से हम तमाम मतदाताओं से अपील करते हैं कि अपने मत की ताकत को पहचानें और घरों से बाहर निकलकर, लोकसभा चुनाव 2019 में वोट जरूर डालें।
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट्स में मनोरंजन समेत विभिन्न क्षेत्रों के कई दिग्गजों को टैग करते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। पीएम ने लोगों से यह अपील भी की कि यदि वोटरों को जागरूक करने के लिए कोई भी नई पहल कर रहे हैं तो उसकी जानकारी #VoteKar के साथ साझा करें।
On the cricket field, @SDhawan25, @BhuviOfficial and @ashwinravi99 shine with their incredible talent and absolute commitment towards their team.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2019
I urge them to encourage greater voter awareness and voter participation.
Young India will follow their lead. #VoteKar
Dear @AnilKapoor, @ajaydevgn & @MadhuriDixit,
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2019
After the box office, it is time to create Total Dhamaal at the polling booths.
Your support to the #VoteKar movement will augur well for India’s democracy.
Let us ensure high voter turnout!