PM Modi Podcast: पीएम मोदी की अमेरिकी पॉडकास्टर फ्रिडमैन से बातचीत; बचपन से लेकर हिमालय के दिनों तक चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बातचीत की है। आज इस बातचीत का प्रसारण किया जाएगा। दोनों के बीच बातचीत के दौरान पीएम मोदी के बचपन पर भी बातें हुईं। इसके अलावा फ्रीडमैन ने प्रधानमंत्री से उनके हिमालय प्रवास और पहाड़ों में बिताए दिनों पर भी चर्चा की।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के जानेमाने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत हुई है। इस एपिक पॉडकास्ट का प्रसारण रविवार 16 मार्च को शाम 5:30 बजे होगा। इसमें पीएम मोदी की बचपन से लेकर सार्वजनिक जीवन की यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। यह बातचीत भारत के साथ ही दुनिया भर के दर्शकों के लिए पीएम मोदी के व्यक्तित्व और विचारधारा को समझने का अवसर प्रदान करेगी।
यह भी पढ़ें: PM Modi: 'पीएम मोदी सबसे आकर्षक इंसान', इंटरव्यू के लिए अमेरिकी पॉडकास्टर बेताब; मुलाकात से पहले रखेगा व्रत
अमेरिकी पॉडकास्टर से बातचीत पर पीएम मोदी का सोशल मीडिया पोस्ट
पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट में इस बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, पीएम ने लिखा, लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत वास्तव में शानदार रही। इसमें मेरे बचपन की यादों, हिमालय में बिताए गए समय और सार्वजनिक जीवन की यात्रा सहित विविध विषयों पर चर्चा हुई। आप भी इस संवाद का हिस्सा बने।
यह भी पढ़ें: भारत में चर्चा में एक और पॉडकास्टर: कौन हैं लेक्स फ्रीडमैन?
लेक्स फ्रिडमैन ने प्रधानमंत्री के साथ बातचीत को जीवन में सबसे दमदार बताया
इससे पहले, फ्रिडमैन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 3 घंटे की एपिक पॉडकास्ट बातचीत की। यह मेरे जीवन की सबसे दमदार बातचीत में से एक थी। इस पॉडकास्ट का प्रसारण रविवार को होगा।
I had an epic 3-hour podcast conversation with @narendramodi, Prime Minister of India.
— Lex Fridman (@lexfridman) March 15, 2025
It was one of the most powerful conversations of my life.
It'll be out tomorrow. pic.twitter.com/KmRSFfVRKg
भारत के इतिहास सहित कई विषयों पर घंटों तक हुई चर्चा
गौरतलब है कि फ्रिडमैन पिछले महीने पीएम मोदी का साक्षात्कार लेने के लिए भारत आए थे। अपनी यात्रा से पहले उन्होंने भारत के इतिहास सहित कई विषयों पर घंटों पीएम मोदी के साथ बातचीत करने की खुशी और उत्सुकता व्यक्त की थी। उन्होंने यह भी कहा था कि पीएम मोदी उनके अब तक पढ़े गए सबसे आकर्षक इंसानों में से एक हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.