{"_id":"5f63dd00fd4fca645a4580a2","slug":"pm-narendra-modi-mourns-the-death-of-ayurveda-expert-pr-krishna-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद विशेषज्ञ पीआर कृष्ण कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुर्वेद विशेषज्ञ पीआर कृष्ण कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक
Fri, 18 Sep 2020 03:32 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 18 Sep 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
पीआर कृष्ण कुमार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य वैद्य फार्मेसी के प्रबंध निदेशक और तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर में स्थित अविनाशीलिंगम इंस्टीट्यूट फॉर होम साइंस एंड हायर एजुकेशन फॉर वीमन के चांसलर पीआर कृष्ण कुमार का बुधवार रात निधन हो गया। वह 69 साल के थे। उनसे जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
पद्मश्री से सम्मानित भी हुए थे पीआर कृष्ण कुमार
पद्मश्री से सम्मानित कृष्ण कुमार का एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था और उन्होंने बुधवार रात अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेे कृष्ण कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कृष्ण कुमार को बेहद विनम्र और ज्ञानी व्यक्ति बताते हुए कहा, उनके सतत, उद्यमी और मिशन मोड के प्रयासों ने आयुर्वेद को दुनिया में प्रसिद्धि दिलाने में योगदान दिया है। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।
विज्ञापन