फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi meet malaysia pm anwar bin ibrahim in rashtrapati bhavan ceremonial welcome news updates

PM Modi: 'भारत के UPI और मलयेशियाई पेनेट को जोड़ने पर काम करेंगे', द्विपक्षीय मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

Tue, 20 Aug 2024 01:58 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 20 Aug 2024 01:58 PM IST
सार

इब्राहिम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। प्रधानमंत्री के तौर पर यह अनवर इब्राहिम की पहली भारत यात्रा है। अनवर इब्राहिम के इस भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
pm narendra modi meet malaysia pm anwar bin ibrahim in rashtrapati bhavan ceremonial welcome news updates
पीेएम मोदी के साथ मलयेशिया के पीएम - फोटो : एक्स/एमईए

विस्तार

नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मलयेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज हमने फैसला किया है कि हम हमारी साझेदारी को व्यापक और रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाएंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद अनवर इब्राहिम जी का ये पहला भारत दौरा है। मुझे खुशी है कि मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही मुझे भारत में आपका स्वागत करने का अवसर मिल रहा है। भारत और मलयेशिया के बीच बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी का एक दशक पूरा हो रहा है और पिछले दो वर्षों में, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के सहयोग से हमारी साझेदारी में एक नई गति और ऊर्जा आई है। आज हमने आपसी सहयोग के सभी क्षेत्रों पर व्यापक रूप से चर्चा की है और हमने देखा कि हमारे द्विपक्षीय व्यापार में निरंतर प्रगति हो रही है।'
विज्ञापन


'फिनटेक, सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में बढ़ाएंगे सहयोग'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'द्विपक्षीय व्यापार और निवेश का विस्तार किया जाना चाहिए। हमें फिनटेक, सेमीकंडक्टर, एआई और क्वांटम जैसे नई प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में अपना सहयोग बढ़ाना चाहिए। हम भारत के यूपीआई और मलयेशियाई पेनेट को जोड़ने पर काम करेंगे। ASEAN और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में मलयेशिया, भारत का अहम पार्टनर है।  भारत ASEAN केन्द्रीयता को प्राथमिकता देता है।  हम सहमत हैं कि भारत और ASEAN के बीच FTA की समीक्षा को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए।'
विज्ञापन


मलयेशिया के प्रधानमंत्री बोले- पीएम मोदी मेरे भाई हैं
वहीं मलयेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे भाई हैं। जब मैं प्रधानमंत्री नहीं था तब भी वह बहुत दयालु थे। हम व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। हम सभी क्षेत्रों में इन कामकाजी संबंधों को फिर से मजबूत करेंगे। हम संवेदनशील या विपरीत विचार वाले सभी मुद्दों पर सच्चे भाई के रूप में चर्चा करते हैं, क्योंकि यही दोस्ती का अर्थ है। हमने कई मुद्दों पर समझ स्थापित की है। मैं व्यक्तिगत रूप से मानता हूं, और मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह कहा है कि ऐसे कई क्षेत्र हैं जिन पर हमें और अन्वेषण (रिसर्च) करने की जरूरत है, और यह दुर्भाग्यपूर्ण है पिछले कई वर्षों में ऐसा कुछ नहीं हुआ है। भारत एक महान इतिहास, महान संस्कृति और सभ्यता वाला एक महत्वपूर्ण और महान राष्ट्र है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा परिवर्तन, डिजिटलीकरण और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगी भारतीय और मलयेशियाई कंपनियां
इब्राहिम ने कहा कि 'हमने कई नए कार्यक्रम शुरू किए हैं और हमें उम्मीद है कि भारतीय कंपनियां मलयेशियाई कंपनियों के साथ सभी क्षेत्रों में सहयोग करेंगी, जिनमें ऊर्जा परिवर्तन, डिजिटलीकरण और खाद्य सुरक्षा जैसे नए चुनौतीपूर्ण क्षेत्र भी शामिल हैं। हमने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपने अनुभव और विशेषज्ञता दोनों का उपयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया।' इससे पहले भारत के दौरे पर आए मलयेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम का मंगलवार सुबह राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान दोनों देशों के नेता गर्मजोशी से गले मिलते दिखाई दिए। इससे पहले मलयेशिया के प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे मलयेशिया के पीएम
मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को भारत पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर मलयेशिया के पीएम भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इब्राहिम के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। प्रधानमंत्री के तौर पर यह अनवर इब्राहिम की पहली भारत यात्रा है। मलयेशिया के पीएम ने दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। 
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे मलयेशिया के पीएम
मलयेशिया के पीएम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। भारत और मलयेशिया के संबंध खासे उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। जाकिर नाइक को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खटास आई। अब दोनों देशों की कोशिश है कि रिश्तों को वापस पटरी पर लाया जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed