फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi held over an hour long meeting with Nitish Kumar in delhi

PM मोदी और नीतीश के बीच घंटों चली बैठक, त्यागी बोले- मुलाकात से पार्टी खुश

Thu, 03 May 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi held over an hour long meeting with Nitish Kumar in delhi
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ करीब एक घंटा लंबी बैठक की। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने इस दौरान राजनीतिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर आपस में मंत्रणा की।  

विज्ञापन


नीतीश कुमार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वें जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले समारोह पर चर्चा के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे थे। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के बाद वे प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पार्टी अध्यक्ष और मोदी के बीच बैठक होने की पुष्टि की और कहा, बैठक से हमारी पार्टी खुश है। हमें विश्वास है कि बिहार से जुड़े विकास के मुद्दे आने वाले दिनों में और ज्यादा अहम माने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नीतीश पिछले साल जुलाई में लालू प्रसाद यादव के राजद और कांग्रेस से गठबंधन तोड़कर एनडीए में वापस लौटे थे। लेकिन पिछले दिनों बिहार भाजपा के कुछ नेताओं के राज्य में हुई सामुदायिक वारदातों को लेकर भड़काने वाले बयान देने के चलते दोनों पक्षों में थोड़ी कटुता की स्थिति बन गई थी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed