फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi gives its first central university to Ladakh the centre will be on Buddhist Studies

लद्दाख को मिलेगा पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय, बौद्ध अध्ययन पर होगा केंद्र

Fri, 24 Jul 2020 01:50 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 24 Jul 2020 01:50 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi gives its first central university to Ladakh the centre will be on Buddhist Studies
PM Modi - फोटो : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख को मिलने वाले पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय को हरी झंडी दे दी है। इस विश्वविद्यालय का केंद्र बुद्ध का अध्ययन होगा। प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय सभी कोर्सेज की डिग्री देगी, इसमें इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन



पिछले साल लद्दाख, जम्मू-कश्मीर को केंद्र प्रशासित राज्य बनाए जाने और वहां के लोगों के विकास के लिए सुधार कार्यों की समीक्षा करने के लिए सोमवार को बैठक की गई।, जिसके बाद प्रधानमंत्री की मंजूरी मिली। गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उच्च अधिकारी बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


पिछले साल पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से उसका विशेष अधिकार हटा दिया था और इन्हें दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। उस समय केंद्र सरकार ने वादा किया था कि केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा देकर यहां ज्यादा सुधार कार्य हो सकेंगे और विकास पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय जल्द ही लद्दाख में केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का कार्य शुरू कर देगी। केंद्र सरकार इसके लिए एक अध्यादेश लाएगी, जिसे केंद्रीय कैबिनेट मंजूरी देगा और इसके बाद संसद में इसके लिए मंजूरी दी जाएगी। 20 जुलाई को ही प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने के संकेत दे दिए थे। 


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रस्ताव के आधार पर जानकारी दी गई है कि इस साल रोहतांग ला सुरंग खुलने के बाद लद्दाख केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्पीति और लाहौल जिले के छात्र भी पढ़ने जा सकेंगे। ऐसा देखा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी दोनों केंद्र शासित प्रदेशों के विकास पर जोर दे रहे हैं और आने वाले दिनों में विशेष सुधार की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed