{"_id":"5cadeb04bdec22140f07715d","slug":"pm-narendra-modi-congratulates-benjamin-netanyahu-for-victory-in-israel-parliamentary-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जीत पर नेतन्याहू को दी बधाई, इजरायली पीएम को बताया 'भारत का बड़ा मित्र’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जीत पर नेतन्याहू को दी बधाई, इजरायली पीएम को बताया 'भारत का बड़ा मित्र’
Thu, 11 Apr 2019 02:01 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Thu, 11 Apr 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी-बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजरायल के अपने समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू को बधाई दी जिनकी पार्टी उनके देश में हुए संसदीय चुनाव में जीत की ओर बढ़ रही है। नेतन्याहू को 'भारत का बड़ा मित्र’ करार देते हुए मोदी ने कहा कि वह अपने इजरायली मित्र के साथ दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।
विज्ञापन
मोदी ने नेतन्याहू को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘मेरे प्रिय मित्र ‘बीबी’, बधाई। आप भारत के बड़े मित्र हैं और मैं आपके साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय गठजोड़ को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को उत्सुक हूं।’
विज्ञापन
My dear friend Bibi, Congratulations! You are a great friend of India, and I look forward to continuing to work with you to take our bilateral partnership to new heights. @netanyahu
विज्ञापन विज्ञापन— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2019
गौरतलब है कि इजरायल में हुये आम चुनाव में जीत के बाद बेंजामिन नेतन्याहू पांचवीं बार देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। चुनाव परिणाम आने वाले हैं जिनमें बुधवार को उनकी दक्षिणपंथी पार्टी लिकुड और अन्य राष्ट्रवादी और धार्मिक पार्टियों को संसद में पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है।