फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi condoles demise former Chief Justice Ahmadi and former Union Minister Satyabrata Mookherjee

Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश और पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर जताया शोक

Fri, 03 Mar 2023 09:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 Mar 2023 09:38 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यब्रत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। 
 

विज्ञापन
PM narendra modi condoles demise former Chief Justice Ahmadi and former Union Minister Satyabrata Mookherjee
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यब्रत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रह चुके सत्यब्रत मुखर्जी का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 90 साल थी। राजनीति में आने से पहले वह अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भी रहे।

विज्ञापन


मुखर्जी ने 1999 में लोकसभा चुनाव में कृष्णानगर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। वह वाजपेयी सरकार में रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री रहे। 2008 से अक्तूबर 2009 तक वह भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष रहे थे। 
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले गुरुवार को भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एएम अहमदी का भी निधन हो गया था। अहमदी वर्ष 1994 से 1997 तक मुख्य न्यायाधीश रहे। उन्होंने अहमदाबाद में एक शहरी दीवानी और सत्र न्यायालालय के न्यायाधीश के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। वह देश के एकमात्र ऐसे मुख्य न्यायाधीश रहे हैं, जिन्होंने भारतीय न्यायपालिका में शीर्ष पद पर पहुंचने के लिए बहुत कम रैंक से शुरूआत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed