{"_id":"618fdf3b67b50c623f27214b","slug":"pm-narendra-modi-chaired-a-meeting-on-cryptocurrency-and-related-issues-here-is-all-you-need-to-know-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cryptocurrency: पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक, क्रिप्टोकरेंसी से मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी फंडिंग के खतरों पर मंथन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cryptocurrency: पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक, क्रिप्टोकरेंसी से मनी लॉन्ड्रिंग, आतंकी फंडिंग के खतरों पर मंथन
Sat, 13 Nov 2021 09:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:22 PM IST
सार
एक तरह की डिजिटल मुद्रा 'क्रिप्टोकरेंसी' और इससे संबंधित मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक हुई। इसमें इसे लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिशों को रोकने और इसके लिए वैश्विक स्तर पर सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया गया। बैठक के बाद सरकारी सूत्रों ने इसके बारे में जानकारी दी। पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल)
- फोटो : यूट्यूब स्क्रीनशॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर भारी रिटर्न का झांसा देकर युवाओं को बरगलाने, मनी लॉन्ड्रिंग व आतंकी फंडिंग के बढ़ते खतरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में तय हुआ कि इस तरह के अनियंत्रित बाजारों को मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग का जरिया नहीं बनने दिया जा सकता। इसे रोकने के लिए जल्दी ही नियामक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में जोर देकर कहा गया कि बढ़ा-चढ़ाकर किए गए वादों और गैर-पारदर्शी विज्ञापनों के जरिये युवाओं को गुमराह करने की कोशिश को रोका जाना चाहिए। एक सूत्र ने कहा कि सरकार को पता है कि यह एक विकसित हो रही तकनीक है। वह इस पर कड़ी नजर रखेगी और सक्रिय कदम उठाएगी। इस बात पर भी सहमति बनी कि सरकार के इस क्षेत्र में उठाए गए कदम प्रगतिशील और आगे की सोच रखने वाले होंगे। सरकार विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के साथ सक्रिय रूप से जुड़कर काम करेगी। चूंकि यह विषय भौगोलिक सीमाओं से परे है, इसलिए यह महसूस किया गया कि इसके लिए वैश्विक भागीदारी और सामूहिक रणनीतियों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
आरबीआई, गृह व वित्त मंत्रालय भी चिंता व्यक्त कर चुके
सूत्रों के मुताबिक आरबीआई, वित्त मंत्रालय, गृह मंत्रालय ने इस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया और साथ ही देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों से सलाह भी ली गई और दुनिया भर की सर्वोत्तम परंपराओं एवं उदाहरणों को संज्ञान में लिया गया। आरबीआई ने क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ अपनी दृढ़ राय को बार-बार दोहराते हुए कहा कि इससे देश की व्यापक आर्थिक और वित्तीय स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन
आरबीआई ने इनके बाजार मूल्य पर भी संदेह जताया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बीते बुधवार को क्रिप्टोकरेंसी को अनुमति देने के खिलाफ अपने विचारों को दोहराते हुए कहा था कि ये किसी भी वित्तीय प्रणाली के लिए एक गंभीर खतरा हैं, क्योंकि वे केंद्रीय बैंकों द्वारा नियंत्रित नहीं हैं।
अगले महीने आ सकती है आंतरिक पैनल की रिपोर्ट
क्रिप्टोकरेंसी पर आरबीआई की आंतरिक पैनल की रिपोर्ट अगले महीने आने की उम्मीद है। सुप्रीम कोर्ट ने मार्च 2020 की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने वाले आरबीआई के परिपत्र को रद्द कर दिया था। इसके बाद पांच फरवरी 2021 को आरबीआई ने इस डिजिटल मुद्रा के मॉडल पर सुझाव देने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया था।
त्रिपुरा: 1.47 लाख लाभार्थियों को 700 करोड़ रुपये से अधिक हस्तांतरित करेंगे मोदी
वहीं, पीएम मोदी रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) की पहली किस्त वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए त्रिपुरा के 1.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को हस्तांतरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि इस अवसर पर लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ रुपये जमा किए जाएंगे।