फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm narendra modi addresses students in IIT gandhi nagar

दुनिया की टॉप 500 यूनिवर्सिटी में भारत की एक भी नहीं, ये कलंक मिटाना होगा: PM मोदी

Sat, 07 Oct 2017 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sat, 07 Oct 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi addresses students in IIT gandhi nagar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी गांधीनगर में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया की टॉप 500 यूनिवर्सिटी में भारत की एक भी यूनिवर्सिटी नहीं है और हमें यह कलंक मिटाना होगा।

विज्ञापन
   

डिजिटल साक्षरता पर पीएम ने कहा कि 'हमारी सरकार का लक्ष्य देश के हर गांव को डिजिटल बनाना है। ग्रामीण भारत में डिजिटल शिक्षा का सपना पूरा होगा और हर वर्ग को तकनीक से जोड़ा जाएगा। हिंदुस्तान में आईआईटी एक ब्रांड बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें- PM मोदी बोले- पहले की सरकार नल लगाने को उपलब्धि बताती थी,अब ऐसा नहीं

उन्होंने कहा कि देश में डिजिटल शिक्षा में असंतुलन पैदा नहीं होना चाहिए क्योंकि यह समाज के लिए खतरा है। डिजिटल शिक्षा की खासियत है कि इसमें उम्र की कोई बाधा नहीं है। हर वर्ग को तकनीक से जोड़ा जाएगा। तकनीक की वजह से अपराधी पकड़े जा रहे हैं।'

 
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं, एक महीने के अंदर यह उनका तीसरा गुजरात दौरा है। 

इससे पहले पीएम ने राजकोट पहुंचकर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 'हमारी सरकार ने हवाई यात्रा को सस्ता किया और लोगों तक उसकी पहुंच आसान की।' 

कहा कि 'स्वतंत्रता के बाद भी कोई विमानन नीति नहीं थी और उनकी सरकार ने आकर यह जिम्मेदारी उठाई और छोटी जगहों को वायुमार्ग से जोड़ा। एक वक्त पहले नल लगाने को सरकार की उपलब्धि बताया जाता था और अब ऐसी सरकार है जो नर्मदा का पानी गांवों तक पहुंचा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed