फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addressed program of Sanatan Mandir Cultural Centre in Canada Markham where statue of Sardar Patel unveiled news in Hindi

कनाडा: सरदार पटेल की प्रतिमा का हुआ अनावरण, पीएम मोदी बोले- भारतीय कहीं भी रहें, भारत के लिए उनकी निष्ठा कम नहीं होती

Sun, 01 May 2022 10:06 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 01 May 2022 10:06 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के मरखम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीयों और भारत के विचार पर बात की।

विज्ञापन
PM Narendra Modi addressed program of Sanatan Mandir Cultural Centre in Canada Markham where statue of Sardar Patel unveiled news in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल

विस्तार

कनाडा के मरखम में सनातन मंदिर सांस्कृतिक केंद्र में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से संबोधित किया। उन्होंने प्रतिमा अनावरण को प्रवासी भारतीयों की ओर से भारत के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए की गई एक महान पहल बताया।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक भारतीय दुनिया में कहीं भी रहे, कितनी ही पीढ़ियों तक रहे, उसकी भारतीयता, उसकी भारत के प्रति निष्ठा लेश मात्र भी कम नहीं होती। वो भारतीय जिस देश में रहता है पूरी लगन और ईमानदारी से उस देश की भी सेवा करता है। उन्होंने कहा कि हम पूरी दुनिया के हित की कामना करते हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत एक देश होने के साथ-साथ एक महान परंपरा है, वैचारिक प्रतिष्ठान है और संस्कृति की एक धारा है। भारत एक ऐसा सर्वोच्च विचार है जो 'वसुधैव कुटुंबकम' की बात करता है। भारत पूरे संसार के हित के लिए प्रार्थना करता है। यह दूसरों के नुकसान की कीमत पर अपने उत्थान के बारे में नहीं सोचता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed