फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi addressed an election rally in Tamilnadu

कोयला तब भी था कोयला अब भी है, पर अब दाग नहीं हैं: नरेंद्र मोदी

Sat, 07 May 2016 06:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 May 2016 06:10 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi addressed an election rally in Tamilnadu
मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से पहले होसुर की जनता को संबोधित किया। मोदी ने अपने भाषण में राज्य की वर्तमान और पूर्व सरकारों के अलावा कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भी 2जी, 3जी वाले लोग बैठे हैं जो हमेशा पैसा कहां से आए इसी काम में लगे रहते थे।

विज्ञापन


अगस्ता वेस्टलैंड मामले में मोदी ने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा कि यह एक चोरी है और इस मामले में कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो बचेगा नहीं। कांग्रेस का नाम लिए बिना मोदी ने कहा कि अगर इटली की अदालत ने कहा है कि भारत में पिछली सरकार के लोगों ने पैसा खाया, तो वे यहां हमें क्यों परेशान कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग हेलीकॉप्टर की चोरी में शामिल हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, भले ही वे कितने भी बड़े लोग क्यों न हों।
विज्ञापन


तमिलनाडु में हाल ही में विधानसभा सीटों के लिए मतदान होने हैं। इससे पहले ही नरेंद्र मोदी ने राज्य में अपना मोर्चा संभाल लिया है। लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने केंद्र की भाजपा सरकार के काम काज का भी लेखा जोखा पेश किया। पिछले साल चेन्नई में आई भीषण बाढ़ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि उस वक्त भी केंद्र सरकार आपके साथ थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स दौरान उन्होंने श्रीलंका में तमिल संकट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका हमारे तमिल भाईयों के लिए चिंता का विषय रहा है। मैं देश का पहला पीएम था जो जाफना गया और वहां जाकर तमिल भाईयों के आंसू पोछने का काम किया।'

कोयला तब भी था कोयला अब भी है

PM Narendra Modi addressed an election rally in Tamilnadu
मोदी का भाषण सुनने पहुंचे लोग - फोटो : PTI

मोदी ने लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए कामों का भी लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सवा चार लाख स्कूलों में शौचालयों का निर्माण कराया जिससे की लड़कियों को स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने रैली में मौजूद जनता से सवाल किया कि क्या पूर्व की सरकारों के नेताओं ने अपने काम का लेखा-जोखा पेश किया है?

प्रधानमंत्री ने पूर्व यूपीए सरकार के दौरान हुए कोयला घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि कोयला तब भी था लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप थे और कोयला आज भी है लेकिन सरकार की ईमानदारी की वाहवाही  हो रही है। मोदी ने कहा, 'वो सरकार कोयले में से रुपए निकालने में लगी थी, ये सरकार कोयले में से गरीब की जिंदगी बदलने में लगी है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed