फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM narendra modi address nation with mann ki baat

PM मोदी ने रमजान का किया जिक्र, जानिए मन की बात की बड़ी बातें

Sun, 29 Apr 2018 12:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 12:24 PM IST
विज्ञापन
PM narendra modi address nation with mann ki baat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों से अपने मन की बात की। इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने वाले ऐथलीट्स, देश के अलग-अलग भागों से, छोटे-छोटे शहरों से आए हैं। अनेक बाधाओं, परेशानियों को पार करके यहां तक पहुंचे हैं। हर भारतीय को यह सफलता गर्व दिलाती है। पदक जीतना खिलाड़ियों के लिए गर्व और खुशी की बात होती ही है। यह पूरे देश के लिए, सभी देशवासियों के लिए अत्यंत गौरव का पर्व होता है। हमारे खिलाड़ियों ने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक के बाद एक मेडल जीतते चले गए।

विज्ञापन


पीएम ने तीन मंत्रालयों द्वारा स्वच्छ भारत इंटर्नशिप लॉन्च किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा- स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप से स्वच्छता को भी बल मिलेगा और जब हम 2 अक्टूबर से महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे उससे पहले हमें कुछ करने का संतोष मिलेगा। जो भी उत्तम इंटर्न होंगे उनको नेशनल लेवल पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


मोदी ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को एक प्रतिभाशाली और बहुआयामी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनकी लेखनी ने हर किसी पर अपनी अमित छाप छोड़ी है, लेकिन उनके भीतर एक शिक्षक हर पल अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा को भारतीयों के लिए एक विशेष दिवस बताते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि भारत करुणा, सेवा और त्याग की शक्ति दिखाने वाले महामानव भगवान बुद्ध की धरती है। आज विश्व में हर जगह टकराव और मानवीय पीड़ा देखने को मिलती है। भगवान बुद्ध की शिक्षा घृणा को दया से मिटाने की राह दिखाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमजान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ ही दिनों में रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। यह पैगम्बर मोहम्मद साहब की शिक्षा और उनके संदेश को याद करने का अवसर है। उनके जीवन से समानता और भाईचारे के मार्ग पर चलना यह हमारी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने कहा कि विश्वभर में रमजान का महीना पूरी श्रद्धा और सम्मान से मनाया जाता है।

योग की बात करते हुए मोदी ने कहा- बिना खर्च के फिट इंडिया के मुमवेंट का नाम योग है। फीट इंडिया अभियान में योग की विशेष महिमा है। देश के विभिन्न स्थानों पर पानी की किल्लत को लेकर उन्होंने कहा कि जल संरक्षण सामाजिक जिम्मेदारी होनी चाहिए, हर व्यक्ति की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

भीमराव आंबेडकर को पीएम ने करुणा का उदाहरण बताते हुए कहा कि बाबा साहेब ने सविंधान के माध्यम से दलित हो, पीड़ित हो, शोषित हो, वंचित हो हाशिये पर खड़े करोड़ों लोगों को सशक्त बनाया। करुणा का इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। 


मन की बात में मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नारे की देश को याद दिलाते हुए कहा कि वाजपेयी जी ने मंत्र दिया था - जय-जवान जय-किसान, जय-विज्ञान। इसने पूरे विश्व को दिखाया कि भारत की भूमि महान वैज्ञनिकों की भूमि है और एक मजबूत नेतृत्व के साथ भारत नित नए मुकाम और ऊंचाइयों को हासिल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed