फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi 8th most admirable person in world according to YouGoV survey all you need to know

World's Most Admired 2021: प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के आठवें सबसे प्रशंसनीय व्यक्ति, शीर्ष 20 पुरुषों की सूची में पांच भारतीय

Wed, 15 Dec 2021 10:43 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 15 Dec 2021 10:43 PM IST
सार

देश के विपक्षी दल भले ही केंद्र की मोदी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कितनी ही आलोचना कर रहे हों वैश्विक स्तर पर उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। एक ताजा सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया की आठवीं सर्वाधिक प्रशंसनीय शख्सियत बताया गया है। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi 8th most admirable person in world according to YouGoV survey all you need to know
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

डाटा एनालिटिक्स कंपनी यूजीओवी (YouGoV) ने अपने सर्वे के आधार पर बुधवार को दुनिया की 20 सर्वाधिक प्रशंसनीय शख्सियतों की सूची जारी की है। इस सूची में आठवें स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी हैं। इसके अलावा इस सूची में पांच और भारतीय शख्सियतों के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन


20 सबसे प्रशंसनीय पुरुषों की इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी के साथ पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को 12वां, अभिनेता शाहरुख खान को 14वां, भारतीय सिनेमा के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन को 15वां और क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली को 18वां स्थान दिया गया है।

विज्ञापन

महिलाओं की सूची में प्रियंका, एश्वर्या और सुधा मूर्ति भी

कंपनी ने शीर्ष 20 सर्वाधिक प्रशंसनीय पुरुषों के साथ 20 सबसे प्रशंसनीय महिलाओं की सूची भी जारी की है। इस सूची में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 10वें स्थान पर और अभिनेत्री एश्वर्या राय बच्चन 13वें स्थान पर रहीं। इसके अलावा लेखिका सुधा मूर्ति को इस सूची में 14वां स्थान मिला है।

पुरुषों में बराक तो महिलाओं में मिशेल ओबामा शीर्ष पर

पुरुषों की सूची में जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा रहे हैं वहीं, महिलाओं की सूची में पहला स्थान उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने प्राप्त किया है। बराक ओबामा के बाद दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और तीसरे स्थान पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रहे।

विज्ञापन

पाक की मलाला यूसुफजई को मिला सूची में 10वां स्थान

महिलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलीना जॉली और तीसरे स्थान पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय रहीं। इस सूची में पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानिक की जा चुकीं मलाला यूसुफजई को नौवें स्थान पर रखा गया है।

ये हैं दुनिया की 20 सबसे ज्यादा प्रशंसनीय पुरुष हस्तियां

बराक ओबामा, बिल गेट्स, शी जिनपिंग, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जैकी चान, एलन मस्क, लियोनेल मेसी, नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन, जैक मा, वारेन बफे, सचिन तेंदुलकर, डोनाल्ड ट्रंप, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, पोप फ्रांसिस, इमरान खान, विराट कोहली, एंडी लाउ, जो बाइडन।

20 सर्वाधिक प्रशंसनीय महिलाओं की सूची में ये शामिल

मिशेल ओबामा, एंजेलीना जॉली, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, ओप्रा विन्फ्रे, स्कार्लेट जोहान्सन, एमा वाटसन. टेलर स्विफ्ट, एंजेला मर्केल, मलाला यूसुफजई, प्रियंका चोपड़ा, कमला हैरिस, हिलेरी क्लिंटन, एश्वर्या राय, सुधा मूर्ति, ग्रेटा थनबर्द, मेलानिया ट्रंप, लीजा, लियु यिफेई, यांग मी, जेसिंडा एर्डर्न।

38 देशों के 42 हजार से अधिक लोग बने सर्वे का हिस्सा

कंपनी के अनुसार इस साल किए गए इस सर्वे में 38 देशों के 42 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। बराक ओबामा पिछले साल की सूची में भी पहले स्थान पर थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2020 की इस सूची में चौथे स्थान पर थे। लेकिन इस साल वह आठवें स्थान पर आ गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed