फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Narendra Modi 70th birthday, PM Modi special appeal on his birthday, said- keep Social distancing with Do Gaj Ki Doori

जन्मदिन पर पीएम मोदी की खास अपील, 'दो गज की दूरी बनाए रखें, यही है मेरा उपहार'

Fri, 18 Sep 2020 05:25 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Sep 2020 05:25 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi 70th birthday, PM Modi special appeal on his birthday, said- keep Social distancing with Do Gaj Ki Doori
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@ pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन 17 सितबंर को पूरे देश भर में मनाया गया। इस मौके पर उन्हें भारत समेत दुनिया के कई देशों के नेताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दीं। पीएम मोदी ने देर रात ट्वीट कर पूरे भारत और दुनियाभर के लोगों से मिली बधाई और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इन अभिवादन से मुझे अपने साथी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करने की और शक्ति मिलती है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लोगों से खास अपील करते हुए कहा- ‘चूंकि कई लोगों ने पूछा है कि ऐसा क्या है जो मैं अपने जन्मदिन पर चाहता हूं। तो मैं अभी यही चाहता हूं कि सभी लोग मास्क पहन कर रहें और ठीक से पहनें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और दो गज की दूरी को हमेशा याद रखें। भीड़ वाले स्थानों पर जानें से बचें। अपनी इम्युनिटी में सुधार करें। आइए हम अपने ग्रह को स्वस्थ बनाएं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीएम मोदी कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों से हमेशा अपील करते रहते हैं। हाल में ही उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि ‘जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं’ साथ ही ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’। 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी बधाई
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को 70 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी एक महान नेता और विश्वसनीय दोस्त हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed