फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will start the global conference in Delhi today

PM Modi: दिल्ली में आज वैश्विक सम्मेलन की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, आतंकी फंडिंग रोकने पर होगी चर्चा

Fri, 18 Nov 2022 04:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 18 Nov 2022 04:49 AM IST
सार

सम्मेलन में 73 देशों के प्रतिनिधि, जिनमें 15 से अधिक मंत्री शामिल हैं सभी मुद्दों पर खुले दिल से चर्चा करेंगे, चाहे वह आतंक का स्रोत हो, धमकी या इसकी फंडिंग। 

विज्ञापन
PM Modi will start the global conference in Delhi today
राजस्थान आने वाले हैं पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा, आतंकी फंडिंग के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत के पास इसका सबूत है और आतंकी फंडिंग रोकने के इरादे से शुक्रवार को होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में भी इस पर चर्चा होगी। पीएम नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन


एनआईए महानिदेशक ने बृहस्पतिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे और चीन की ओर से सहमति मिलना बाकी है। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि देश-विशेष चर्चा इस सम्मेलन का एजेंडा नहीं है। सम्मेलन में 73 देशों के प्रतिनिधि, जिनमें 15 से अधिक मंत्री शामिल हैं सभी मुद्दों पर खुले दिल से चर्चा करेंगे, चाहे वह आतंक का स्रोत हो, धमकी या इसकी फंडिंग। 
विज्ञापन


क्रिप्टोकरेंसी व क्राउडफंडिंग की कमजोर निगरानी पर भी चर्चा 
दिनकर गुप्ता ने कहा, दो दिनों में चार में वैश्विक आतंकवाद, उसे मिलने वाले धन, आतंकवाद को औपचारिक व अनौपचारिक मदद, टेरर फंडिंग के नए उभरते तकनीकी तरीके और आतंकवाद के खिलाफ अंतराराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा होगी। क्रिप्टोकरेंसी व क्राउडफंडिंग से आतंकवाद को पोषित करने व सोशल मीडिया की कमजोर मॉनिटरिंग जैसे विषयों पर भी विमर्श होगा। गृह व विदेश मंत्रालय के अधिकारी पाकिस्तान व अफगानिस्तान को न्यौता भेजे जाने के सवाल को टाल गए। इस पर विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा ने बस इतना कहा, चीन को न्यौता भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed