{"_id":"57ffdb954f1c1b1a5428de91","slug":"pm-modi-will-start-election-campaign-in-punjab-through-mega-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 नवंबर को मेगा रैली कर पंजाब में चुनाव अभियान का बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
1 नवंबर को मेगा रैली कर पंजाब में चुनाव अभियान का बिगुल फूंकेंगे पीएम मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्जिकल ऑपरेशन के बाद भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। यूपी में रामलीला के जरिए राजनीति गर्माने के बाद पीएम मोदी अब मेगा रैली के जरिए अकाली-भाजपा गठबंधन के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगूल फूकेंगे। 1 नवंबर को लुधियाना में मोदी की मेगा रैली आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
रैली के कुशल प्रबंधन और उसे सफल बनाने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरूण जेटली 31 अक्टूबर को ही पंजाब पहुंच जाएंगे। सर्जिकल ऑपरेशन के बाद पार्टी को पंजाब में भी किला सुरक्षित रहने की उम्मीद जगी है। अब तक यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मुकाबले उसकी हालत पतली मानी जा रही थी।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि 1 नवंबर को पंजाब-हरियाणा दिवस के दिन पीएम मोदी की लुधियाना में मेगा रैली को संबोधित करेंगे। रैली में 1 लाख से उपर भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस रैली में मोदी के साथ अकाली दल के नेता भी मंच पर मौजूद रह सकते हैं। वित्त मंत्री अरूण जेटली अकाली दल और प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ रैली की तैयारी को लेकर लगातार संपर्क में हैं। तो प्रदेश प्रभारी प्रभात झा भी प्रदेश इकाई से समन्वय बनाए हुए हैं।
विज्ञापन