फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will hold meetings with BJP MPs

भाजपा सांसदों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे मोदी, चर्चा के लिए सात समूहों में बांटा

Wed, 03 Jul 2019 11:24 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 03 Jul 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will hold meetings with BJP MPs
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सांसदों के साथ सिलसिलेवार बैठकें करेंगे जिन्हें इस सप्ताह शुरू होने वाली चर्चा के लिए सात समूहों में बांटा गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि इन बैठकों की योजना इस तरह से तैयार की गई है जिससे कि दोनों सदनों के भाजपा सांसदों को मोदी से सीधे रूबरू होने का अवसर मिले, जो उनका मार्गदर्शन कर सकते हैं और उनके साथ विभिन्न मुद्दों, खासकर संसद संबंधी मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सभी भाजपा सांसदों को अन्य पिछड़ा वर्ग, युवा सांसद, महिला सांसद और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति समुदायों सहित सात समूहों में बांटा गया है। मोदी के साथ प्रत्येक समूह की अलग-अलग बैठक होगी।
विज्ञापन


इन समूहों में से किसी भी श्रेणी में आने वाले केंद्रीय मंत्री भी बैठकों में शामिल होंगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के इन सभी बैठकों में मौजूद रहने की उम्मीद है। इन बैठकों के इस सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है और ये प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्रहवीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसदों के साथ मोदी की बैठकों की यह पहली श्रृंखला होगी। मोदी सोलहवीं लोकसभा के दौरान संसद के प्रत्येक सत्र में विभिन्न राज्यों के सांसदों से मिलते थे। इन बैठकों में वह सांसदों से सरकार के एजेंडे के बारे में बात करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed