फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will discuss to Ministers of the Yogi Government on Good Governance will tell Priority of the Government for Mission 2024

मिशन 2024: योगी सरकार के मंत्रियों को सुशासन का मंत्र देंगे पीएम मोदी, बताएंगे सरकार की प्राथमिकता

Sat, 14 May 2022 04:30 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 14 May 2022 04:30 AM IST
सार

प्रधानमंत्री की इस कवायद को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है। पीएमओ के सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की सक्रियता राजनीतिक दृष्टि से सबसे अहम इस सूबे में बढ़ेगी।

विज्ञापन
PM Modi will discuss to Ministers of the Yogi Government on Good Governance will tell Priority of the Government for Mission 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योगी सरकार के मंत्रियों को 16 मई को सुशासन का मंत्र देंगे। नेपाल से लौटते वक्त पीएम मोदी कुछ घंटे लखनऊ में बिताएंगे। इस दौरान वे योगी के मंत्रियों को मिशन 2024 के लिए सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताएंगे। मोदी मुख्यमंत्री योगी के रात्रिभोज में भी शामिल होने के बाद देर रात दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की इस कवायद को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़ कर देखा जा रहा है। पीएमओ के सूत्रों के मुताबिक आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री की सक्रियता राजनीतिक दृष्टि से सबसे अहम इस सूबे में बढ़ेगी।
विज्ञापन


पीएम इसके बाद तीन जून को ग्राउंड बकिंग सेरेमनी में शामिल होने लखनऊ जाएंगे। इसी साल होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री हर दूसरे महीने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये लगातार उत्तर प्रदेश के संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहला यूपी दौरा
पीएम मोदी नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। मोदी, योगी के मंत्रियों को अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराएंगे। जनसरोकारों, गरीबों और विकास से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने का मंत्र देंगे। इसके अलावा मंत्रियों को जनता से सीधा संवाद करने का भी सुझाव देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed