फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi will discuss road map of developed India with the youth tomorrow at the Youth Festival

युवा महोत्सव: पीएम कल युवाओं से जानेंगे विकसित भारत का रोड मैप, विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज देंगे मार्गदर्शन

Sat, 11 Jan 2025 04:50 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 11 Jan 2025 04:50 AM IST
सार

महोत्सव में शनिवार को सचिन बंसल, प्रत्यूष कुमार, रोमालो राम, रोनी स्क्रूवाला, ओपी चौधरी, डॉ. सरिता अहलावत, रितेश अग्रवाल, बाइचुंग भूटिया, सुहैल नारायण, पवन गोयनका, अनिकेत देब, अमिताभ कांत, इसरो प्रमुख डॉ एस सोमनाथ, छवि राजावत, कल्पना सरोज, आनंद कुमार, मल्हार कलांबे, पालकी शर्मा, जान्हवी सिंह सरीखी हस्तियां युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi will discuss road map of developed India with the youth tomorrow at the Youth Festival
युवाओं वार्ता करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को युवाओं से 2047 के विकसित भारत के रोड मैप को जानेंगे। भारत मंडपम में शुरू हुए राष्ट्रीय युवा महोत्सव को इस बार विकसित भारत युवा नेता संवाद के रूप में नए अंदाज  और परिवर्तनकारी स्वरूप में पेश किया गया है। प्रधानमंत्री युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत, डिजिटल भारत, खेलों में श्रेष्ठता जैसे 10 विषयों पर प्रेजेंटेशन देखेंगे।    
विज्ञापन


इससे पूर्व शनिवार को उद्योग, खेल, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र और स्टार्टअप के दिग्गज आनंद महिंद्रा से लेकर जोंटी रोड्स, रीतेश अग्रवाल, सचिन बंसल सरीखे विशेषज्ञ युवाओं को मार्गदर्शन देंगे। भारत मंडपम में शुक्रवार से शुरू हुए महोत्सव में इस पहल का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के भविष्य में युवाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


इसके चलते बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं को अवसर देकर देश निर्माण के 10 विषयों पर 2047 में विकसित भारत के लिए उनके विजन को सम्मिलित  किया गया है। इसे युवाओं की राजनीति की पाठशाला कहा जा सकता है। इसके माध्यम से सरकार का जोर युवा नेता बनाना है, जो देश के विकास के विजन को प्रमुखता देते हुए राजनीति में आगे बढ़े  इस युवा महोत्सव को युवा के लिए युवाओं द्वारा युवा संकल्प के साथ पेश किया गया है।  यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि अभियान है, युवाओं को सशक्त करने, उनकी नेतृत्व क्षमता व्यावहारिक विचार जो कि विकसित भारत की परिकल्पना के अनुरूप है। युवाओं को महोत्सव में उनकी योग्यता के अनुरूप प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान और युवा ऊर्जा का प्रतीक रहा है, देश निर्माण और विकास के विजन में भी सम्मिलित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिखाएंगे युवाओं काे राह
महोत्सव में शनिवार को सचिन बंसल, प्रत्यूष कुमार, रोमालो राम, रोनी स्क्रूवाला, ओपी चौधरी, डॉ. सरिता अहलावत, रितेश अग्रवाल, बाइचुंग भूटिया, सुहैल नारायण, पवन गोयनका, अनिकेत देब, अमिताभ कांत, इसरो प्रमुख डॉ एस सोमनाथ, छवि राजावत, कल्पना सरोज, आनंद कुमार, मल्हार कलांबे, पालकी शर्मा, जान्हवी सिंह सरीखी हस्तियां युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed