फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi visit to Manipur and Tripura on January 3 know what will be the gift to the state Latest News Update

PM Modi In Tripura: प्रधानमंत्री मोदी का मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा तीन जनवरी को, जानिए राज्य को क्या देंगे सौगात?

Sun, 02 Jan 2022 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 02 Jan 2022 09:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री 2387 मोबाइल टावर जनता को समर्पित करेंगे और इंफाल में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। कोविड से जंग के लिए पीएम कियामगेई में डीआरडीओ के साथ मिलकर बनाए गए 37 करोड़ लागत वाले 200 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi visit to Manipur and Tripura on January 3 know what will be the gift to the state Latest News Update
pm modi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जनवरी को मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करेंगे। पीएमओ ने बताया कि मणिपुर में वे 1850 करोड़ रुपये लागत वाले 13 प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे और 2950 करोड़ से शुरू होने वाले 9 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। त्रिपुरा में वे महाराजा बीर बिक्रम एयरपोर्ट की नई एकीकृत टर्मिनल इमारत का उद्घाटन करेंगे और दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


मणिपुर में प्रधानमंत्री जिन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें 1700 करोड़ लागत से पांच राष्ट्रीय राजमार्ग प्रोजेक्ट भी हैं। इनकी लंबाई 110 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इससे इलाके में सड़क संपर्क बढ़ेगा। सिल्चर को इंफाल से सीधा जोड़ने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर बराक नदी पर 75 करोड़ की लागत वाले स्टील ब्रिज का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री 2387 मोबाइल टावर जनता को समर्पित करेंगे और इंफाल में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। कोविड से जंग के लिए पीएम कियामगेई में डीआरडीओ के साथ मिलकर बनाए गए 37 करोड़ लागत वाले 200 बेड के अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर की समृद्ध संस्कृति से परिचित होगा हरियाणा
प्रधानमंत्री हरियाणा के गुरुग्राम में मणिपुर इंस्टीट्यूट ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। हरियाणा को मणिपुर की समृद्ध संस्कृति से परिचित कराने के लिए इस इंस्टीट्यूट की परिकल्पना वर्ष 1990 में की गई थी, लेकिन सालों तक इस दिशा में कोई काम नहीं हो सका। अब इसके निर्माण पर 240 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इससे राज्य की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और सांस्कृतिक विरासत और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed