{"_id":"5bfa2d68bdec2241563e3c83","slug":"pm-modi-use-of-unacceptable-obnoxious-language-is-defeat-s-frustration","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- अस्वीकार्य भाषा का प्रयोग कर गिरा रहे पद की गरिमा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- अस्वीकार्य भाषा का प्रयोग कर गिरा रहे पद की गरिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर उनके बयान को लेकर पलटवार किया है। सुरजेवाला ने कहा कि अपनी हार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अस्वीकार्य और गलत भाषा का उपयोग कर रहे हैं। सुरजेवाला ने आगे कहा कि पीएम इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर अपने पद और राजनीती की गरिमा को गिरा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को कांग्रेस नेता राज बब्बर के बयान पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा, "उस पार्टी (कांग्रेस) के लोग मोदी की मां को गाली दे रहे हैं। मोदी की मां को बदनाम कर रहे हैं। जिस मां को राजनीति का 'र' नहीं मालूम, उसे राजनीति में घसीट के ला रहे हैं। कांग्रेस के लोगों, मोदी से मुकाबला करने की आपकी ताकत नहीं है। कुसंस्कार, अहंकार भरा पड़ा है।" दरअसल, कुछ दिन पहले राज बब्बर ने कहा था, "पीएम मोदी हमेशा रुपए के मूल्य में गिरावट की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र से करते हैं> रुपए में ऐसी ही गिरावट जारी रही तो वो मोदी साहब की मां की उम्र के नजदीक पहुंच जाएगा।"
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ भाजपा का उत्साह उफान पर है, "जैसे-जैसे आखिरी दौर निकल रहा है, भाजपा का उत्साह बढ़ रहा है। कांग्रेस में अब सरकार बनाने के सपने नहीं हैं, कौन किसकी जमानत बचाएगा, इसकी चिंता है। आपने कांग्रेस पार्टी को चुन-चुनकर साफ कर दिया था। किसी कोने में बचने नहीं दिया था। कांग्रेस की राजनीति, जातिवाद, भाई-भतीजावाद, अपना-पराया, बंटवारे की वजह से आप उनसे नाराज थे।"
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने छतरपुर और आसपास के हिस्सों में सरकार की उपलब्धियों का भी जमकर बखान किया। उन्होंने कहा, "मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख हेक्टेयर जमीन में सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया। छत्रसाल यूनिवर्सिटी आज मध्यप्रदेश में नाम कमा रही है। ये शिवराज सरकार की देन है। ये कांग्रेस के बस का रोग नहीं है। शिवराज सरकार ने गैर-कानूनी कब्जेदारों को तालाबों से हटाया ताकि पानी की समस्या दूर हो सके।"
पीएम मोदी ने अपने भाषण में दिग्विजय से लेकर ज्योतिरादित्य सब पर वार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो बदलाव आया है, उसे न राजा लाए हैं, न महाराजा लाए हैं, उसे तो शिवराज लाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी नहीं बख्शा। पीएम ने कहा, "ये कोई रिमोट कंट्रोल वााली सरकार नहीं है कि कोई मैडम रिमोट से सरकार चलाएं ये तो सवा सौ करोड़ लोगों की सरकार है। उनका दिमाग कनफ्यूज है और उनकी पार्टी फ्यूज है। देख लीजिए, आपकी चार पीढ़ी और चाय वाले के चार साल। "
मंदसौर रैली में राहुल पर हमला
प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 4 बजे मंदसौर पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हल्ला बोलते हुए मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने किसानों को कर्जदार बनाने का काम किया है। आजकल 24 घंटे दिन-रात झूठ बोलने वाली फौज है। वो इतना झूठ बोलती है, इतनी आसानी से बोलती है, बार-बार बोलती है और कभी-कभी झूठ बोलते हुए भी कन्फ्यूज हो जाते हैं।" मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। 11 दिसंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी।