{"_id":"5e1846d68ebc3e87984d476d","slug":"pm-modi-to-visit-kolkata-on-saturday-dedicate-four-heritage-buildings-to-nation","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को कोलकाता दौरे पर पीएम मोदी, चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को करेंगे समर्पित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शनिवार को कोलकाता दौरे पर पीएम मोदी, चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को करेंगे समर्पित
Fri, 10 Jan 2020 03:11 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी से कोलकाता के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका कोलकाता बंदरगाह ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में शामिल होने और धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, शनिवार को प्रधानमंत्री कोलकाता में चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बयान में कहा गया है कि इन इमारतों में पुराना करेंसी बिल्डिंग, बेल्वेदेरे हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हाल शामिल है। संस्कृति मंत्रालय ने इनकी मरम्मत एवं साज सज्जा का काम किया है।
विज्ञापन
मंत्रालय विभिन्न मेट्रो शहरों में ऐसी प्रसिद्ध इमारतों के आसपास सांस्कृतिक स्थलों का विकास कर रही है। इसके तहत कोलकाता, दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद और वाराणसी में परियोजना को लिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को पीएम मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के वर्तमान एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन फंड मे कमी को पूरा करने के लिये अंतिम निपटारे के तहत 501 करोड़ रूपये का चेक भी भेंट करेंगे।