फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to Launch ₹13,430 Crore Projects in Andhra Pradesh; To Offer Prayers at Srisailam Temple

PM Modi: पीएम मोदी का कल आंध्र प्रदेश दौरा, 13430 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; श्रीशैलम में करेंगे पूजा

Wed, 15 Oct 2025 05:29 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 15 Oct 2025 05:29 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य को 13,430 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और देश के प्राचीनतम मंदिरों में से एक श्रीशैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi to Launch ₹13,430 Crore Projects in Andhra Pradesh; To Offer Prayers at Srisailam Temple
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह 13,430 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मोदी राज्य के दौरे की शुरुआत श्रीशैलम स्थित श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम और श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र से करेंगे। फिर कुरनूल में परियोजनाओं का अनावरण करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


श्रीशैलम मंदिर में करेंगे पूजा
पीएम मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम, श्रीशैलम से करेंगे। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में से एक है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस मंदिर की एक अनूठी विशेषता एक ही परिसर में एक ज्योतिर्लिंग और एक शक्ति पीठ का सह-अस्तित्व है, जो इसे पूरे देश में अपनी तरह का एक अनूठा मंदिर बनाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति मुर्मू ने मंगोलियाई समकक्ष का किया स्वागत, रात्रिभोज की मेजबानी की
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद श्री शिवाजी स्फूर्ति केंद्र का भी दौरा करेंगे, जो एक स्मारक परिसर है। यहां चार कोनों पर प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी किलों के मॉडल बनाए गए हैं और केंद्र में एक ध्यान कक्ष है, जो शिवाजी महाराज की स्मृति को समर्पित है।

ये भी पढ़ें:- Politics: 'मोदी-ट्रंप के बीच ये कैसी दोस्ती?' अमेरिकी राष्ट्रपति के मुनीर की तारीफ करने पर कांग्रेस हमलावर

कुरनूल में जनसभा को करेंगे संबोधित
श्रीशैलम दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी कुरनूल जाएंगे, जहां वे विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री उद्योग, बिजली पारेषण, सड़क, रेलवे, रक्षा विनिर्माण और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस आदि क्षेत्रों की परियोजनाओं की सौगात देंगे जो बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, औद्योगीकरण में तेजी लाने और राज्य में समावेशी सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed