Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति मुर्मू ने मंगोलियाई समकक्ष का किया स्वागत, रात्रिभोज की मेजबानी की
Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना का स्वागत किया। उनके सम्मान में एक रात्रिभोज भी आयोजित किया गया। दोनों नेताओं ने भारत-मंगोलिया संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना का राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया और उनके सम्मान में रात्रिभोज आयोजित किया। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और मंगोलिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने की काफी संभावना है, खासकर विकास सहयोग, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्र में।
#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu received President Khurelsukh Ukhnaa of Mongolia at Rashtrapati Bhavan and hosted a banquet in his honour. pic.twitter.com/z9tyCzMBwJ
विज्ञापन
— ANI (@ANI) October 14, 2025
भारत-मंगोलिया में द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार का समय आ गया: मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि भारत और मंगोलिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग के समकालीन आयामों को जोड़कर और विस्तारित करने का समय आ गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने मंगोलियाई राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना और उनके प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति भवन में स्वागत करते हुए कहा कि साझा सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्य भारत-मंगोलिया संबंधों की नींव हैं। भारत और मंगोलिया रणनीतिक साझेदार, तीसरे पड़ोसी और आध्यात्मिक पड़ोसी हैं। भारत मंगोलिया के साथ विकास और क्षमता निर्माण साझेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देता और मौजूदा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को प्रतिबद्ध है, जो भारत-मंगोलिया मैत्री और सहयोग के स्थायी प्रतीक के रूप में उभरेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि अब समय आ गया है कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित किया जाए और सहयोग के नए एवं समकालीन आयाम जोड़े जाएं, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ होगा। राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि आज संपन्न सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम पर समझौता ज्ञापन सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने के लिए मजबूत आधार प्रदान करेगा।
मंगोलियाई राष्ट्रपति उखना चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली में हैं। इससे पहले आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी और मंगोलिया के राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जहां दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मंगोलियाई राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। छह वर्ष के बाद मंगोलिया के राष्ट्रपति का भारत आना अपने आप में एक विशेष अवसर है।
नया क्षमता निर्माण कार्यक्रम होगा शुरू
प्रधानमंत्री मोदी ने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखना के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा,"मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना की भारत यात्रा तब हो रही है, जब भारत और मंगोलिया अपने राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष और सामरिक संबंधों के 10 साल पूरे कर रहे हैं। हमारा रक्षा और सुरक्षा सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। मंगोलिया के सीमा सुरक्षा बलों के लिए भारत नए क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी शुरू करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस अवसर पर हमने एक संयुक्त डाक टिकट जारी किया है, जो हमारी साझा विरासत, विविधता और गहरे सभ्यतागत संबंधों का प्रतीक है।
पीएम मोदी ने की फ्री ई-वीजा देने का घोषणा
इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाएं भले ही आपस में जुड़ी न हों, लेकिन भारत ने हमेशा मंगोलिया को अपना एक प्रमुख पड़ोसी माना है। हम लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना जारी रखेंगे। हमने मंगोलिया के नागरिकों को निःशुल्क ई-वीजा देने का निर्णय लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.