फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to address National Youth Parliament Festival on January 12

12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Mon, 11 Jan 2021 04:30 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 11 Jan 2021 04:30 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to address National Youth Parliament Festival on January 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के आयोजन को संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान तीन राष्ट्रीय विजेता भी अपने विचार रखेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य लोग भी इस दौरान उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) का उद्देश्य 18-25 वर्ष के बीच के युवाओं की आवाज को सुनना है। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 31 दिसंबर, 2017 को प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में दिए गए विचार पर आधारित है।
विज्ञापन


इस विचार से प्रेरणा लेते हुए पहला एनवाईपीएफ 12 जनवरी से 27 फरवरी, 2019 तक ‘न्यू वायस ऑफ द न्यू इंडिया और फाइंड सॉल्यूशंस एंड कंट्रिब्यूट टू पॉलिसी’ थीम के साथ आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार्यक्रम में कुल 88 हजार युवाओं ने भाग लिया था। दूसरा एनवाईपीएफ 23 दिसंबर, 2020 को वर्चुअल मोड के माध्यम से लॉन्च किया गया था। पहले चरण में देश भर के 2.34 लाख युवाओं ने भाग लिया। दूसरे एनवाईपीएफ का फाइनल 11 जनवरी को संसद के सेंट्रल हॉल में होगा।


19 राष्ट्रीय विजेताओं को राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली, लोकसभा सांसद परवेश साहिब सिंह और पत्रकार प्रफुल्ल केतकर के राष्ट्रीय जूरी के सामने बोलने का अवसर मिलेगा। शीर्ष तीन विजेताओं को 12 जनवरी को होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री के सामने बोलने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed