Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to address Mann Ki Baat programme; will share his thoughts with people in 140th Episode

मन की बात: 'युवाओं के सपनों के सामने बड़ी चुनौती बनी ड्रग्स की लत', पीएम मोदी बोले- इच्छाशक्ति से जीतें जंग

Sun, 29 Nov 2026 11:31 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 29 Nov 2026 11:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात के 140वें एपिसोड में देश को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कहा कि 'नशा मुक्त युवा अभियान' भी जोरों पर चल रहा है | ऐसे कितने ही प्रेरक उदाहरण हमारे सामने आ रहे हैं जहां युवाओं ने अपनी इच्छा शक्ति से नशे की लत को हराया है, कठिन से कठिन परिस्थियों से लड़ाई लड़ करके बाहर निकले हैं। जानिए और क्या कहा...

विज्ञापन
PM Modi to address Mann Ki Baat programme; will share his thoughts with people in 140th Episode
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का प्रसारण शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए देशवासियों से जुड़ रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'मन की बात, समाज के हर वर्ग, देश के हर हिस्से की उपलब्धियों को सामने लाने का मंच है और इसमें हम समाज के सामने मौजूद चुनौतियों की बात करते हैं, लोगों को जागरुक भी करते हैं | आज 'मन की बात' में, मैं सबसे पहले ऐसा ही एक विषय उठा रहा हूं और वो है 'ड्रग्स' यानी 'नशे की लत' । साथियो, आज दुनिया में भारत के युवाओं की प्रतिभा की कितनी चर्चा हो रही है। हमारे युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं, उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुटे हैं, लेकिन, युवाओं के इन सपनों के सामने ड्रग्स, नशा एक बड़ी चुनौती बन गई है। मुझे संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है। 'नशा मुक्त युवा अभियान' भी जोरों पर चल रहा है। ऐसे कितने ही प्रेरक उदाहरण हमारे सामने आ रहे हैं जहां युवाओं ने अपनी इच्छा शक्ति से नशे की लत को हराया है, कठिन से कठिन परिस्थियों से लड़ाई लड़ करके बाहर निकले हैं। वे खुद से लड़े हैं और अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।

विज्ञापन


पीएम मोदी बोले- सरकारी कर्मचारी भी सीख रहे नई तकनीक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में सरकारी कर्मचारियों के सीखने के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा कि जीवन में जब भी हम कुछ नया सीखते हैं, तो हमें एक अलग ही आनंद की अनुभूति होती है और सीखने की तो कोई उम्र भी नहीं होती। आज, मैं, आपसे देश के उन लाखों सरकारी कर्मचारियों की बात करना चाहता हूं, जिनमें कुछ नया सीखने का उत्साह देखने को मिल रहा है। इनमें से कई लोग 20-25 वर्षों से सरकारी सेवा में हैं। इतना लंबा अनुभव होने के बावजूद ये अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए कुछ नया सीखने के लिए भी समय निकाल रहे हैं, और इसके लिए वो, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की मदद ले रहे हैं। इसका नाम है 'आईगॉट कर्मयोगी' (IGOT कर्मयोगी)। इस प्लेटफॉर्म पर सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भारतीय भाषाओं में 7 हजार से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं। लाखों सरकारी कर्मचारियों ने अनेकों कोर्स पूरे किए हैं | कोई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई कर रहा है, तो कोई भारतीय सांकेतिक भाषा सीख रहा है। एआई और नई तकनीक की पढ़ाई को लेकर हमारे कर्मयोगियों में, मैं, विशेष उत्साह देख रहा हूं। इससे जुड़े 200 से ज्यादा कोर्स ऐसे हैं इनमें सवा-तीन करोड़ से ज्यादा कोर्स पूरा हो चुके हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने खोया मोबाइल ढूंढने का बताया इसका तरीका
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'जरा सोचिए आपका मोबाइल फोन कहीं खो जाए तो कितनी परेशानी होती है। मोबाईल में आपके कॉन्टैक्ट्स हैं, फोटोज हैं, जरूरी डॉक्यूमेंट्स हैं, और, न जाने कितनी जरूरी जानकारियां भी हैं। एक बार फोन खो जाए, तो उसे वापस पाने की उम्मीद भी धीरे-धीरे कम होने लगती है - लेकिन अब ऐसा नहीं है। आपका खोया हुआ मोबाइल फोन आपको वापिस मिल सकता है और इसमें भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है। उस प्लेटफॉर्म का नाम है 'संचार साथी'।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि आखिर 'संचार साथी' काम करता कैसे है? दरअसल, हर मोबाइल फोन की अपनी एक खास पहचान होती है इसे I.M.E.I. नंबर कहते हैं। 'संचार साथी' इसी पहचान की मदद से आपके खोए हुए मोबाइल को तलाशने में मदद करता है। आप पुलिस में शिकायत करने के साथ ही 'संचार साथी' पर अपने मोबाइल का I.M.E.I. नंबर और कुछ जरूरी जानकारियां देकर उसे ब्लॉक करा सकते हैं। इसके बाद कोई व्यक्ति उसमें नया SIM डालकर भी उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

साइबर ठगी भी रोकने में मददगार है संचार साथी- पीएम मोदी
पीएम ने कहा कि 'संचार साथी' हमें एक-दूसरे की मदद करने का अवसर भी देता है। मान लीजिए आपके पास कोई फोन आया, किसी ने धोखाधड़ी करने के लिए आपसे OTP मांगा। आप समझ गए कि ये कोई ठग है, आपने फोन काट दिया। लेकिन जिस ठग से आप बच गए, हो सकता है, उसकी अगली कॉल किसी ऐसे बुजुर्ग के पास जाए, जो उसके झांसे में आ जाए। ऐसे में आप 'संचार साथी' पर उस संदिग्ध कॉल की जानकारी जरूर दें। पुणे में रहने वाले हिमांशु सिंह जी ने ऐसे ही 300 से ज्यादा नंबरों को 'संचार साथी' पर रिपोर्ट किया था। उनके प्रयास से पिछले एक साल में करीब 18 हजार मोबाइल कनेक्शन रद्द करवाने में मदद मिली है | ऐसे ही आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में रहने वाले विवेक अल्हरी जी हैं। एक सतर्क नागरिक की भूमिका निभाते हुए उन्होंने संचार साथी पर 900 से ज्यादा फ्रॉड नंबर साझा किए | उनके प्रयास से करीब 17 हजार मोबाइल कनेक्शन काटने में मदद मिली है। आप भी इनसे जरूर सीखें। आपकी इस छोटी सी कोशिश से, देश के किसी दूसरे कोने में, किसी परिवार की जीवन-भर की कमाई बच सकती है।



साथियो 'संचार साथी' से हमारा बैंक, पेमेंट एप, टेलीकॉम कंपनियां और पुलिस समेत 1600 से ज्यादा संस्थान जुड़े हुए हैं। इससे साइबर ठगी के कई प्रयासों को समय रहते नाकाम करने में मदद मिल रही है। इस व्यवस्था की मदद से अब तक 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के संभावित नुकसान को रोका गया है। ये एप 23 भाषाओं में उपलब्ध है और इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। आप भी 'संचार साथी' के बारे में ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को बताइए। हमारी छोटी-छोटी सावधानियां डिजिटल दुनिया को हम सभी के लिए और सुरक्षित बना सकती हैं।

Trending Videos

दुनिया के 100 बेहतरीन म्यूजियम में बिहार म्यूजियम नौवें नंबर पर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम जब भी किसी नई जगह पर जाते हैं, तो हमारी इच्छा वहां की प्रसिद्ध जगहों को देखने की, वहां के खान-पान का आनंद लेने की होती है। मेरा आपसे एक आग्रह है, आप जहां भी घूमने जाएं, वहां के म्यूजियम्स के बारे में भी जरूर पता करें। हाल ही भारत के म्यूजियम्स से जुड़ी कुछ ऐसी खबरें आई हैं, जो बहुत उत्साह बढ़ाने वाली हैं। साथियो, पटना में स्थित बिहार म्यूजियम को दुनिय के 100 बेहतरीन म्यूजियम्स की एक लिस्ट में 9वां स्थान मिला है इस लिस्ट में बिहार म्यूजियम पूरे एशिया में पहले स्थान पर है। आपने पेरिस के 'लूव्र म्यूजियम' का नाम सुना होगा। न्यूयॉर्क का 'द मेट' म्यूजियम भी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। बिहार म्यूजियम इस लिस्ट में इन दोनों से आगे है।

वडनगर म्यूजियम को मिला बड़ा सम्मान
पीएम ने कहा "गुजरात के वडनगर में भी एक बहुत अनूठा म्यूजियम है। इसका नाम है अनंत अनादि वडनगर आर्कियोलॉजिकल म्यूजियम। वडनगर में पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान इतिहास के अलग-अलग कालखंडों से जुड़ी बहुत सारी चीजें मिली हैं। जिस जगह पर ये खुदाई हुई है, उसी जगह पर इस म्यूजियम को विकसित किया गया है। यहां एक ऐसा रास्ता बनाया गया है, जिस पर चलते हुए आप जमीन के कई मीटर नीचे तक जो खुदाई हुई है उसे देख सकते हैं। वडनगर म्यूजियम में पांच हजार से ज्यादा प्राचीन कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गई हैं।

इसी महीने बर्लिन में वडनगर म्यूजियम को डिजाइन की दुनिया का बड़ा सम्मान 'रेड डॉट: बेस्ट ऑफ द बेस्ट अवॉर्ड' मिला है। ये भारत का पहला म्यूजियम है जिसे ये सम्मान मिला है। साथियो, वडनगर वो शहर है जो हजारों वर्षों से जीवंत है, ठीक काशी की तरह और संयोग देखिए, वडनगर में मेरा जन्म हुआ और काशी का मैं सांसद हूं। अभी कुछ दिन पहले कांची कामकोटि पीठ के पूज्य शंकराचार्य जी भी वडनगर गए थे। उन्होंने वडनगर को 'गुजरात की काशी' के रूप में पहचान दी है।

PM Modi to address Mann Ki Baat programme; will share his thoughts with people in 140th Episode
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics

पीएम मोदी बोले- विदेशों में बढ़ रही भारतीय गुड़ और चॉकलेट की मांग
पीएम मोदी ने 'मन की बात' में भारतीय गुड़, चॉकलेट और स्थानीय उत्पादों की बढ़ती पहचान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के इरोड का जैविक ताड़ का गुड़ पहली बार यूरोप पहुंचा है। वहीं, भारत में चॉकलेट और कोको से बने उत्पादों का निर्यात पिछले साल करीब 25 प्रतिशत बढ़ा है। पीएम मोदी ने गुजरात के कच्छ में ऊंटनी के दूध से बनने वाली चॉकलेट की भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि सरहद डेयरी में ऊंटनी के दूध का रोजाना संग्रह 1,300 लीटर से बढ़कर 5,500 लीटर से ज्यादा हो गया है। इसका इस्तेमाल चॉकलेट, केसर वाला दूध और राजभोग आइसक्रीम बनाने में किया जा रहा है। सूरत की श्मिटन चॉकलेट भी दुनिया में पहचान बना रही है।

प्रधानमंत्री ने फिटनेस पर जोर देते हुए बताया कि 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल' के 100 आयोजन पूरे हो चुके हैं। इससे 30 हजार से ज्यादा जगहों पर करीब 37 लाख लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने खेलों में भारत की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। इनमें फुटबॉल टीम की दसवीं बार सैफ चैंपियनशिप जीत, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु की सफलता शामिल है।


पीएम मोदी ने मोटापे को बड़ी चुनौती बताते हुए लोगों से खाने में तेल का इस्तेमाल 10 प्रतिशत कम करने और नियमित व्यायाम करने की अपील की। उन्होंने कनाडा के साई धाम फूड बैंक का भी जिक्र किया, जो हर महीने करीब 60 हजार लोगों की मदद करता है।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने सिख गुरुओं के चित्र बनाने वाले कलाकार शोभा सिंह की 125वीं जयंती और संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले बीएन राव को याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed