फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi to address Davos dialogue of World Economic Forum on Thursday

पीएम मोदी आज विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को करेंगे संबोधित

Thu, 28 Jan 2021 06:00 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 28 Jan 2021 06:00 AM IST
विज्ञापन
PM Modi to address Davos dialogue of World Economic Forum on Thursday
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी आज विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे और इस दौरान वह भारत के विकास संबंधी विभिन्न पहलुओं और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर अपनी बात रखेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच के दावोस संवाद को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में दुनिया के उद्योग जगत के 400 से अधिक शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री ‘चौथी औद्योगिक क्रांति-मानवता की भलाई के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग’ विषय पर सत्र को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री इस दौरान कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत भी करेंगे। अन्य वैश्विक नेताओं के अलावा इस सम्मेलन को अभी तक चीनी राष्टपति शी जिनपिंग, जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्कल और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन संबोधित कर चुके है। बयान के मुमाबिक दावोस संवाद एजेंडा कोविड-19 महामारी के बाद की दुनिया में विश्व आर्थिक मंच की महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed