फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi taunt on Mamata banerjee, the state government is not implementing central schemes

पीएम मोदी का ममता पर तंज, कमीशनखोरी न होने पर केंद्रीय योजनाएं लागू नहीं कर रही राज्य सरकार

Mon, 13 Jan 2020 05:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 13 Jan 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
PM Modi taunt on Mamata banerjee, the state government is not implementing central schemes
पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आयुष्मान भारत और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी केंद्रीय योजनाएं लागू नहीं करने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ कोलकाता में ही घेरा।

विज्ञापन


ममता का नाम लिए बगैर मोदी ने तंज कसा, कोई बिचौलिया नहीं, कोई कट नहीं, सिंडिकेट का चलता नहीं तो इन योजनाओं को कौन लागू करेगा? मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा की बंगाल के नीति निर्धारकों को सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन


मैं नहीं जानता कि आयुष्मान भारत और पीएम किसान निधि योजनाओं को राज्य सरकार मंजूरी देगी या नहीं। अगर ऐसा होता है तो लोगों को इन योजनाओं से जुड़ा लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा, देश के 8 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से इतनी बड़ी मदद मिली, लेकिन बंगाल में यह लागू नहीं हुआ, क्योंकि पैसा सीधे किसान के खाते में जाता है। इससे सिंडिकेट को अब अपना कट नहीं मिलता। कट नहीं तो कोई योजना लागू नहीं।

मैं हमेशा चाहूंगा कि गरीबों को मदद के लिए आयुष्मान भारत और किसान निधि का लाभ बंगाल के लोगों को मिले। वहीं, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के बहाने भी राज्य सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल में औद्योगीकरण का सपना देखा था लेकिन यहां की सरकारों ने इससे मुंह मोड़ लिया।

ये देश का दुर्भाग्य रहा कि डॉक्टर मुखर्जी और बाबा साहेब के सुझावों पर वैसा अमल नहीं किया गया, जैसा किया जाना चाहिए था। इससे पहले यहां पर मोदी ने  कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150वें साल में प्रवेश करने के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीएम ने कोलकाता पोर्ट का नाम डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट करने का एलान किया।

पीएम ने कहा कि देश के तटीय इलाके विकास के प्रवेशद्वार हैं। जलमार्ग के विकास की वजह कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट का पूर्वी भारत के औद्योगिक केंद्रों के साथ संपर्क बेहतर हुआ है। केंद्र ने कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए सागरमाला कार्यक्रम शुरू किया है।

ममता ने कोलकाता पोर्ट के कार्यक्रम से किया किनारा

हालांकि, शनिवार को दो बार प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करके वामपंथी छात्र संगठनों के निशाने पर आईं ममता ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी को पीएम मोदी के सामने भाषण देना था।

पाक को अल्पसंख्यकों पर अत्याचार का देना होगा जवाब

पीएम ने पड़ोसी देश को भी आडे़ हाथ लेते हुए कहा, पाकिस्तान में जिस तरह से दूसरे धर्म के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है, उसके खिलाफ दुनिया भर में आवाज हमारा युवा ही उठा रहा है।

अगर यह विवाद नहीं उठता तो पता नहीं चलता कि किस तरह से पाकिस्तान में दूसरे धर्म के लोगों के साथ अत्याचार हुआ। इस कानून के बन जाने के बाद अब पाकिस्तान को इस बात का जवाब देना होगा कि 70 वर्षों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार क्यों हुआ।

पूर्वोत्तर की संस्कृति और आबादी पर नहीं पडे़गा असर

प्रधानमंत्री ने कहा, पूर्वोत्तर हमारा गर्व है, वहां की संस्कृति, रीति रिवाज, जनसंख्या पर इस कानून का कोई विपरीत प्रभाव न पड़े, ऐसा काम केंद्र सरकार ने किया है। कानून में पूर्वोत्तर भारत के लिए खास प्रावधान किए गए हैं ताकि इलाके की मौलिकता प्रभावित नहीं हो। इतनी स्पष्टता के बावजूद कुछ लोग अपने राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं। आज का युवा ही ऐसे लोगों का भ्रम दूर कर रहा है।

समस्याओं को टालो नहीं, उनसे टकराओ

मोदी ने बेलूर मठ में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, युवा जोश, युवा ऊर्जा ही 21वीं सदी के इस दशक में भारत को बदलने का आधार है। नए भारत का संकल्प, आपके द्वारा ही पूरा किया जाना है। ये युवा सोच ही है जो कहती है कि समस्याओं को टालो नहीं, उनसे टकराओ, उन्हें सुलझाओ।

दुनिया में युवाओं की आबादी भारत में सबसे ज्यादा है और भारत के युवा जिस मुहिम में जुड़ते हैं उसकी सफलता तय है। पीएम मोदी ने कहा, स्वामी विवेकानंद की कहते थे कि अगर मुझे सौ ऊर्जावान युवा मिल जाएं, तो मैं भारत को बदल दूंगा। यानी बदलाव के लिए हमारी ऊर्जा, कुछ करने का जोश ही जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed