फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Swearing in Ceremony opposition leaders alleges for not inviting Congress Jairam ramesh

Politics: कांग्रेसियों को PM के शपथ ग्रहण का नहीं मिला निमंत्रण, रमेश बोले- मोदी ने राजनीतिक-नैतिक अधिकार खोया

Sun, 09 Jun 2024 02:18 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 02:18 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण नहीं मिलने पर कहा, यह एक नाजायज सरकार है। इसने धनबल, संस्थानों, मीडिया, भय और धमकी का इस्तेमाल किया है। मैं इसे लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार के रूप में नहीं देखता, क्योंकि लोगों का जनादेश इसके लिए नहीं है।
 

विज्ञापन
PM Modi Swearing in Ceremony opposition leaders alleges for not inviting Congress Jairam ramesh
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 9 जून को मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण नहीं मिला है। स्वयंभू विश्वगुरु जो अब स्वयंभू विश्व बंधु बन गए हैं, अंतरराष्ट्रीय नेताओं को शपथ ग्रहण में बुलाने के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को लोकसभा 2024 के चुनावों में राजनीतिक हार और नैतिक पराजय का सामना करना पड़ा है। अगर हमें निमंत्रण मिलता है, तो भी हम इस बारे में बात करेंगे कि इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का क्या मतलब है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव रमेश ने कहा, यह एक नाजायज सरकार है। इसने धनबल, संस्थानों, मीडिया, भय और धमकी का इस्तेमाल किया है। मैं इसे लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार के रूप में नहीं देखता, क्योंकि लोगों का जनादेश इसके लिए नहीं है।
विज्ञापन


रमेश ने शनिवार को पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के बाद संवादाताओं से कहा, शपथ लेने वाले व्यक्ति ने अपना व्यक्तिगत, राजनीतिक और नैतिक अधिकार खो दिया है। उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा कि उनके नाम पर जनादेश मांगा गया था, जो उन्हें नहीं मिला। हमें समझ में नहीं आ रहा है कि शपथ ग्रहण का यह नाटक क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन के नेताओं को शपथ ग्रहण का निमंत्रण आता है तो हम इस पर विचार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम 7:15 बजे होने वाले समारोह में विदेशी नेताओं के अलावा भारतीय रेलवे के 10 लोको पायलटों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed